डेस्कः यूपी के कुशीनगर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक महीने पहले गायब हुई विधवा महिला की हत्या का खुलासा पुलिस ने किया। विधवा महिला को ममेरे देवर ने अवैध संबंध में गन्ना के खेत में ले जाकर उसका गला दबा हत्या की थी।
पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर गन्ने के खेत से महिला के कंकाल को बरामद किया है। वहीं, सीओ के समक्ष मृतका के बेटे ने कपड़ा व चप्पल से कंकाल का शिनाख्त किया है। पुलिस कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने तथा उसका डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल लिया है।
ये मामला नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव का है। अंगद प्रसाद ने 29 नवंबर को मां सुनैना देवी के गायब होने की तहरीर थाने में दी थी। जिसमें उसने 45 वर्षीय मां को पिछले 26 नवंबर को घर से गायब होने का जिक्र किया था। इस मामले में पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच में जुट गई थी।
रांची में गायब हो गई 36 एकड़ तालाब की जमीन, कैसे हुआ खुलासा; जांच शुरू
पुलिस ने डीसीआरबी रिपोर्ट समेत सीसीटीवी कैमरों की जांच के दौरान महिला के मोबाइल नंबर व संदिग्ध मोबाइल नंबर सीडीआर निकाला गया। उसकी जांच में पता चला कि सुनैना के मोबाइल नंबर व संदिग्ध मोबाइल का यूज रामकोला का रहने वाला बसंत करता था।
घटना के दिन दोनों का लोकेशन नौरंगिया में ही था और सुनैना ने अंतिम बार बसंत से फोन पर बात की थी। जांच के क्रम में बसंत से इस संबंध में मोबाइल से बात की गई तो वह मना करने लगा कि सुनैना के संबंध में कुछ भी नहीं जानता हूं। शक के आधार पर शनिवार को बसंत को थाने पर पूछताछ के लिए बुलाया गया।
इस दौरान पहले तो बसंत ने मना किया,लेकिन जब सख्ती से पूछताछ किया तो बसंत ने बताया कि सुनैना को पिछले 26 नवंबर को ही नौरंगिया स्थित गन्ने के खेत में गला दबाकर मार दिया था। इस बात पर विश्वास कर पुलिस बसंत को साथ लेकर उस गन्ने के खेत में पहुंची, जिस गन्ने के खेत में बसंत ने सुनैना की हत्या की गई थी।
झारखंड में कश्मीर जैसे हालात, एक हफ्ते में 3 डिग्री तक गिरेगा तापमान; मौसम विभाग का अलर्ट जारी
गन्ने के खेत में तलाशी ली गई तो एक मानव खोपड़ी, एक छोटी हड्डी, साड़ी, चप्पल और औरत का बाल मिला। इसके बाद फॉरेंसिक टीम को सूचना देते हुए उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया गया। सुनैना देवी के लड़के अंगद को सूचना दी गई, जो मौके पर पहुंच कर मां के चप्पल व साड़ी का पहचान किया। इसके बाद फॉरेंसिक टीम पहुंच कर सबूत इकट्ठा की।
पुलिस ने मानव खोपड़ी व छोटी हड्डी वह अन्य हड्डी के अवशेषों को पोस्टमार्टम हाउस पडरौना पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आरोपी बसंत को पुलिस गिरफ्तार कर जांच में जुटी है। हत्या का खुलासा करने वाली टीम में थानाध्यक्ष नेबुआ नौरंगिया दीपक कुमार सिंह, दारोगा श्रवण यादव व मुनींद्र कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस संबंध में सीओ खड्डा वीरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में अवैध संबंध में हत्या करने के जुर्म को कबूल किया है।
वहीं, इस मामले एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि विधवा महिला को उसके ममेरा देवर ने अवैध संबंध में गला दबा कर हत्या किया था। आरोपी के निशानदेही पर गन्ना के खेत से कंकाल बरामद किया गया है। उसका पोस्टमार्टम के साथ डीएनए टेस्ट कराया जायेगा। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतका के बेटे ने उसके कपड़ा व चप्पल से शव का शिनाख्त किया है।




