- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

Technika 2026 – Day 2: रोमांचक तकनीकी चुनौतियाँ, सृजनात्मक प्रस्तुतियाँ और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा दूसरा दिन

पटना:बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, पटना में आयोजित वार्षिक टेक्नो-कल्चरल महोत्सव Technika 2026 का दूसरा दिन विविध तकनीकी, रचनात्मक और सांस्कृतिक आयोजनों के साथ अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पूरे दिन परिसर में उत्साह और प्रतिस्पर्धा का माहौल देखने को मिला, जहाँ छात्रों ने अपनी तकनीकी दक्षता, रचनात्मक सोच और मंचीय प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

15

दिन की शुरुआत Ampere Assemble (Circuit Making) से हुई, जहाँ प्रतिभागियों ने अपने इलेक्ट्रॉनिक्स ज्ञान और व्यावहारिक कौशल का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही Robo War और Robo Soccer ने दर्शकों को रोबोटिक्स की रोमांचक दुनिया से रू-बरू कराया। Tall Tower (Tower Making) और Utility Machine Demonstration जैसे आयोजनों ने इंजीनियरिंग नवाचार और टीमवर्क को प्रमुखता से सामने रखा।

1 12
रचनात्मक और बौद्धिक गतिविधियों में Pencil Sketch, Speed Cubing, BGMI (LAN) एवं Real Cricket, Kavi Sammelan और Ekanki (Mono Act) ने प्रतिभागियों को अपनी कला और अभिव्यक्ति प्रस्तुत करने का सशक्त मंच प्रदान किया। Hulchul (नुक्कड़ नाटक) ने सामाजिक विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया, वहीं Music Marvel (Instrumental) और Raag Unreleased (Solo Singing) ने ऑडिटोरियम को सुरों और तालियों से गूंजा दिया। शाम के सत्र में आयोजित Fashion Insta ने पूरे आयोजन में ग्लैमर और आत्मविश्वास की नई चमक जोड़ दी।

See also  वित्त मंत्री ने वाणिज्य कर अधिकारी को सस्पेंड करने का आदेश दिया, मामला सामने आने पर राधाकृष्ण किशोर हुए हैरान

2 10
आज आयोजित सभी प्रतियोगिताओं के अंतिम परिणामों की घोषणा कल, Technika 2026 के समापन दिवस पर की जाएगी, जिसे लेकर प्रतिभागियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

12 1
अब Technika 2026 अपने सबसे बहुप्रतीक्षित क्षण की ओर अग्रसर है—ग्रैंड प्रो-नाइट, जहाँ मशहूर बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर Mohammad Irfan अपनी मधुर और भावनात्मक आवाज़ से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। यह संगीतमय संध्या Technika 2026 के भव्य समापन को एक यादगार अनुभव में बदलने के लिए पूरी तरह तैयार है।

13 1
Technika 2026 न केवल तकनीक और संस्कृति का उत्सव है, बल्कि यह युवाओं की प्रतिभा, ऊर्जा और रचनात्मकता का जीवंत प्रतीक भी है।

3 104 95 76 67 38 29 210 111 214 1

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now