डेस्कः गोपालगंज के विख्यात थावे मंदिर में चोरी के मामले को लेकर पुलिस लगातार दबिश कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने इस कांड को लेकर एक आरोपी को गोली मार दी है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र के गोविन्दगंज वार्ड संख्या 12 निवासी इजमामुल आलम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह हाल के दिनों में भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के रानीसागर गांव में रह रहा था। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे काबू में कर लिया गया।
थावे मंदिर में चोरी का मास्टरमाइंड LLB का छात्र गिरफ्तार, गूगल पर डिजाइन देखकर बनाई थी प्लानिंग
थावे मंदिर में 51 लाख के मुकुट समेत एक करोड़ से अधिक के अभूषण चोरी के मामले में पुलिस ने इंजमामूल नाम के अपराधी को गोली मारी है। हाफ एनकाउंटर में गोली लगने के बाद इंजमामूल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इंजमामूल बिहार के मोतिहारी जिले का रहने वाला है। पुलिस ने इस मामले में अबतक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बिहार में शीतलहर का अलर्ट जारी, 31 दिसंबर तक राहत की उम्मीद नहीं, 10 डिग्री के नीचे पहुंचा तापमान
उसके पास से चोरी किए गए जेवरात के अवशेष भी बरामद किए गए हैं, जो मंदिर चोरी कांड से जुड़े अहम साक्ष्य माने जा रहे हैं। घायल आरोपी को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।पुलिस की निगरानी में उसका इलाज जारी है। पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित स्वयं सदर अस्पताल पहुंचे और घायल आरोपी से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान चोरी गए आभूषणों के अवशेष बरामद किए जाने की पुष्टि की गई। पुलिस के अनुसार, इजमामुल आलम यूपी के गाजीपुर जिले के निवासी व पहले से गिरफ्तार आरोपी दीपक राय का शागिर्द बताया जा रहा है।एसपी ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच जारी है और चोरी की पूरी कड़ी को खंगाला जा रहा है। पुलिस का कहना है कि थावे मंदिर जैसे आस्था के केंद्रों की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।




