- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

कारोबारी श्रवण जालान और नवीन पटवारी को ACB का नोटिस, विनय चौबे के मामले को लेकर सोमवार को बुलाया

रिम्स जमीन घोटालाः ACB के रडार पर 16 सरकारी कर्मचारी, लटक रही है गिरफ्तारी की तलवार

रांचीः निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे और विनय सिंह सहित उनके परिवार के सदस्यों के विरूद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने से जुड़े मामले में एसीबी की टीम कारोबारी श्रवण जालान और नवीन पटवारी से पूछताछ करेगी। इसके लिए एसीबी की ओर से दोनों के पते पर नोटिस भेज दिया गया है। एसीबी ने दोनों को पूछताछ के लिए सोमवार को एसीबी कायार्लय में उपस्थित होने को कहा है। दोनों के उपस्थित होने पर एसीबी इस मामले में उनसे विस्तार से पूछताछ करेगी।

रांची के मैक्लुस्कीगंज में पारा 1.7 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, 31 दिसंबर तक 12वीं तक के स्कूल बंद
पूर्व में एसीबी को अनुसंधान के दौरान इस बात की जानकारी मिली थी कि विनय चौबे के पैसों की मनी लाउंड्रिंग हवाला और अन्य माध्यमों से करने में श्रवण जालान की भूमिका रही है। इसी सूचना के आधार पर एसीबी ने कांटाटोली सराय रोड़ स्थित श्रवण जालान के आवास और हरमू बाइपास स्थित उनके कार्यालय में छापेमारी की थी। जांच के दौरान एसीबी को दुमका स्थित श्रवण जालान के रिश्तेदार नवीन पटवारी के बारे में भी जानकारी मिली।

See also  Breaking News: खनिज और खदानों पर राज्य सरकारें भी लगा सकेगी टैक्स, सु्प्रीम कोर्ट के 9 जजों के संवैधानिक बेंच का 8:1 से फैसला, माले विधायक ने किया स्वागत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now