DGP के गोपनीय विभाग प्रभारी इंस्पेक्टर गणेश सिंह पर ACB ने दर्ज किया आईआर, अवैध वसूली का आरोप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 9, 2025

रांची में ACB की बड़ी कार्रवाई, बुंडू में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार

रांचीः पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता के तत्कालीन गोपनीय शाखा के प्रभारी रहे इंस्पेक्टर गणेश सिंह के विरुद्ध भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने प्रारंभिक रिपोर्ट दर्ज की है।तीन महीने के भीतर इसकी जांच करनी है। जांच रिपोर्ट में भ्रष्टाचार की पुष्टि के बाद सरकार से अनुमति के बाद एसीबी इस पूरे मामले में प्रारंभिक जांच (पीई) दर्ज करेगी। पुलिस मुख्यालय की एनजीओ शाखा डीजीपी की गोपनीय कोषांग होती है। इंस्पेक्टर गणेश सिंह पर आरोप है कि उन्होंने विभिन्न फाइलों के निष्पादन के बदले में अवैध वसूली की।

एसीबी में शिकायतकर्ता का आरोप है कि इंस्पेक्टर गणेश सिंह ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता के कार्यकाल में खूब अवैध वसूली की और उक्त वसूली से बड़ी संख्या में चल-अचल संपत्ति अर्जित की है। हाई कोर्ट में दाखिल एक याचिका के विरुद्ध पूरक शपथ पत्र में इंस्पेक्टर गणेश सिंह को धनबाद के एक व्यवसायी से वसूली का आरोपित बताया गया है।

50 लाख गबन केस में ट्विस्ट, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद को क्लीन चिट देने वाले अफसरों पर चलेगा मुकदमा

See also  अमित शाह पर राहुल गांधी की विवादित टिप्पणी का मामला: झारखंड हाईकोर्ट ने किया चाईबासा एमपी-एमएलए कोर्ट के आदेश को किया रद्द

उक्त शपथ पत्र में बताया गया है कि तत्कालीन डीजीपी अनुराग गुप्ता अपने इस इंस्पेक्टर गणेश सिंह के माध्यम से धनबाद क्षेत्र के कोयला कारोबारियों से वसूली करवाते थे। यह मामला हाई कोर्ट में विचाराधीन है। एसीबी ने आईआर दायर कर इंस्पेक्टर गणेश सिंह के विरुद्ध जांच तेज कर दी है।

इंस्पेक्टर गणेश सिंह पहले झारखंड जगुआर में पदस्थापित थे। जब अनुराग गुप्ता ने एसीबी के डीजी का प्रभार लिया, तब वे गणेश सिंह को एसीबी में लाए। बाद में उन्हें अपने डीजीपी कार्यालय के एनजीओ शाखा का प्रभारी बना दिया।

डीजीपी के एनजीओ शाखा को अमूमन डीएसपी स्तर का पदाधिकारी लीड करता है, लेकिन इंस्पेक्टर गणेश सिंह को उक्त जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के साथ ही एनजीओ प्रभारी इंस्पेक्टर गणेश सिंह को भी उनके पद से हटा दिया गया और वापस झारखंड जगुआर भेज दिया गया है।

तदाशा मिश्रा के प्रभारी डीजीपी बनने के बाद इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह को अगले आदेश तक पुलिस मुख्यालय में एनजीओ प्रभारी बनाया गया है। इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया गया है।

See also  मल्लिकार्जुन खरगे ने किया विपक्ष के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार का एलान, बी सुदर्शन रेड्डी और सीपी राधाकृष्णन में होगा मुकाबला

थार और बुलेट चलाने वालों को दिमाग घूमा रहता है, हरियाणा के DGP बोले- पुलिसवालों पर भी नजर है

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now