पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक 10 मई को रांची में होगी, गृह मंत्री अमित शाह कर सकते हैं अध्यक्षता

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 9, 2025

पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक 10 मई को रांची में होगी, गृह मंत्री अमित शाह कर सकते हैं अध्यक्षता

रांचीः पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक 10 मई को झारखंड की राजनीति रांची में होगी। इस बैठक में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इसी अध्यक्षता गृह मंत्री अमित शाह कर सकते है। यह बैठक केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन अंतर्राज्जीय परिषद सचिवालय द्वारा झारखंड सरकार के सहयोग से आयोजित की जा रही है।

नाइटक्लब की गिरी छत, 66 लोगों की मौत; कई हाई-प्रोफाइल लोगों की भी गई जान; देखें VIDEO
इस बैठक में चारों राज्यों के मुख्यमंत्री के अलावा मुख्य सचिव, डीजीपी, गृह सचिव और अन्य अधिकारी भाग लेंगे। कैबिनेट स्तर के अधिकारी भी इस बैठक में मौजूद रहेंगे। इससे पहले ये बैठक 10 दिसंबर 2023 को पटना में हुई थी। हालांकि 4 जुलाई 2024 को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 14वीं स्टैडिंग काउंसिल की बैठक रांची में हुई थी। गृह विभाग ने कार्य स्थल के चयन के लिए पूर्व में गठित कमेटी में छह नए सदस्यों को शामिल किया है।

See also  न्यायालय की फटकार से चल रही झारखंड सरकार, फैसले लेने की क्षमता खो चुकी – प्रतुल शाह देव

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को विदेश जाने की मिली अनुमति, 19 को स्पेन और स्वीडन के लिए होंगे रवान
बैठक में महिलाओं और बच्चियों से दुष्कर्म मामले की त्वरित जांच व शीघ्र निपटान के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का कार्यान्वयन और पोषण अभियान के माध्यम से बच्चों में कुपोषण दूर करने पर चर्चा होगी। स्कूली बच्चों का ड्रॉप आउट कम करने, आयुष्मान भारत योजना, गांव में पांच किमी के भीतर बैंकख् इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की शाखा खोलने पर भी विचार होगा। राज्यों के बीच जलाशयों के विवाद जैसे मुद्दे भी होंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now