लोहरदगा से संदिग्ध आतंकी शाहबाज गिरफ्तार, ATS और दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 10, 2025

ats-jharkhand

रांची: झारखंड एटीएस और दिल्ली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी झारखंड एटीएस ने राज्य की राजधानी रांची, हजारीबाग समेत लोहरदगा में एक दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की थी और चार संदिग्ध को गिरफ्तार किया था।

इसके साथ ही इस मॉड्यूल के सरगना डॉ इश्तियाक अहमद को रांची के बरियातू से अरेस्ट किया था। वही फैजान उर्फ मुन्ना को हजारीबाग से जबकि मो रिजवान और मुफ्ती रहमतुल्लाह को रांची के चान्हो से गिरफ्तार कर दिल्ली के स्पेशल टीम अपने साथ ले गई थी।

रघुवर दास के ज्वाइन करने से पहले हो गया कांड, जश्न के बीच भाजपा कार्यालय के पास हादसा

इसी मामले में स्पेशल सेल दिल्ली और एटीएस झारखंड टीम द्वारा दिल्ली स्पेशल सेल का कांड संख्या 301/24 के अभियुक्त शाहबाज अंसारी पिता खलील अंसारी ग्राम चांहो थाना क्षेत्र से गिरफ्तारी के लिए आए थे । लेकिन वह अपने गांव में नहीं मिली तो टीम ने चितरी थाना सेन्हा से अभियुक्त शाहबाज अंसारी को गिरफ्तार किया। टीम उसे अब दिल्ली ले जा रही है।

See also  मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: चुराचांदपुर में सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों की झड़प, कूकी विधायकों के सरकार में शामिल होने का विरोध

रांची के चान्हो का रहने वाला संदिग्ध

स्पेशल सेल दिल्ली और एटीएस झारखंड टीम द्वारा दिल्ली स्पेशल सेल का कांड संख्या 301/24 के अभियुक्त रांची जिले के चान्हो थाना क्षेत्र निवासी खलील अंसारी के पुत्र शहबाज अंसारी की गिरफ्तारी के लिए चान्हो थाना आई थी। जिसे लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के चितरी गांव से अभियुक्त शाहबाज अंसारी को गिरफ्तार कर दिल्ली ले जा रही है। लोहरदगा जिले के चितरी अंबा टोली में अपने साढू के घर में पिछले 31 दिसंबर से रह रहा था संदिग्ध आतंकी शहबाज अंसारी।

e9cf3984 5b5e 4469 9b5f 358d72567e9d

गोपनीय दस्तावेज लीक करने के मामले में विधायक सरयू राय ने याचिका वापस ली

लोहरदगा में मिला था हथियार, जिसमे शाहबाज भी शामिल था

साल 2024 के अगस्त महीने में एटीएस की टीम ने लोहरदगा में कुडू के हेंजला कौवाखाप गांव में छापेमारी की थी। एटीएस की टीम यहां अलताफ उर्फ इल्ताफ की तलाश में पहुंची थी, लेकिन वह घर में नहीं मिला। छापेमारी के क्रम में उसके घर से दो हथियार और कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए थे। इस दौरान शाहबाज के घर पर भी छापेमारी की गई थी लेकिन वह फरार मिला था।

See also  सावधान... घूम रहा लड़कों सें संबंध बनाने वाली लड़कियों का गैंग, पुलिस ने दो को पकड़ा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now