तेजी से बढ़ेगा पूरे झारखंड का तापमान, फिर होगी बारिश; जानें अगले 1 हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 10, 2025

झारखंड में आज कहीं होगी हल्की बारिश तो कहीं दिखेगा लू का कहर, गढ़वा, पलामू और चतरा में हीट वेव

Jharkhand Weather: राजधानी समेत झारखंड में अगले पांच दिनों के दौरान गर्मी बढ़ सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान में तेजी से वृद्धि होने का अनुमान है। इस दौरान राजधानी समेत राज्य के विभिन्न जिलों में अधिकतम तापमान में पांच से छह डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना व्यक्त की गई है। लेकिन, 14 मार्च से मौसम में बदलाव होने के संकेत हैं। बादल छाने का अनुमान व्यक्त किया जा रहा है। इस दौरान हल्की बारिश की भी संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार देश में पिछले दिनों पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमालय के तरायी क्षेत्रों में हुई बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी का असर बाद के दिनों में झारखंड में पड़ा। इससे यहां के तापमान में कमी आई और रात के ठंड में इजाफा हुआ। लेकिन, अब उसका असर खत्म होने को है। आसमान साफ है और अब ठंडी हवा का रुख खत्म होने से धूप कड़ी होगी। इससे दिन और रात दोनों तापमान में वृद्धि होगी।

See also  हेमंत सोरेन की विधायकों को भावुक चिट्ठी-मैं जा रहा होगा पिताजी शिबू सोरेन-माँ और छोटे भाई का रखने ख़्याल

बहू ने दी प्रेगनेंसी की पार्टी, सास ने आकर कह दी ऐसी बात, सदमे में हैं सारे मेहमान, सिर पकड़कर बैठा बेटा!

इसका सबसे ज्यादा असर राज्य के कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम तथा सरायकेला समेत पश्चिम बंगाल से सटे जिलों में होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में एक से तीन और अधिकतम तापमान में एक से चार डिग्री तक की वृद्धि हुई। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान सरायकेला खरसांवा का 37.0 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि जमशेदपुर और मेदिनीनगर का अधिकतम 34.8 डिग्री रहा। जबकि बोकारो का न्यूनतम राज्य में सबसे अधिक 16.3 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान रांची में शनिवार को अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री की वृद्धि हुई है। इस दिन अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री की वृद्धि होकर 14.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले पांच दिनों के दौरान राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इससे यहां पर लोगों को गर्मी का एहसास हो सकता है।

See also  झारखंड में अंगदान के लिए बनेगा कानून- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा में की घोषणा, BJP के वॉकआउट पर भी कसा तंज

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, भारत के पश्चिमोत्तर भाग में एक नए पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी भागों समेत झारखंड का मौसम प्रभावित हो सकता है। इससे 14 मार्च से रांची समेत झारखंड के मौसम में बदलाव आ सकते हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी जीत के जश्न पर इंदौर में बवाल, मस्जिद के सामने दो गुटों में भड़की हिंसा; कई दुकानों में लगाई आग

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now