विधवा महिला से 4 साल तक बनाए संबंध, प्रेग्नेंट करके किसी और से रचाई शादी; रेप केस में हुई जेल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 12, 2025

चार बहुओं की सास 30 साल के प्रेमी संग फरार, बेटों के दहेज में मिले गहने भी ले गई साथ

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक युवक द्वारा विधवा महिला के साथ चार साल तक शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और फिर शादी से इंकार करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने महिला का दुष्कर्म भी किया। जब पीड़ित महिला प्रेग्नेंट हो गई तो उसे छोड़कर किसी अन्य महिला के साथ शादी कर ली। महिला ने शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद तय धाराओं के तहत आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

आरोपी युवक का नाम किशुन राम है। वह 27 साल का है। पीड़िता 3 बच्चों की मां है। ये पूरी घटना जशपुर जिला में थाना बगीचा की है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पति की मृत्यु के छह महीने बाद जून 2021 में आरोपी ने रात में उसके घर में घुसकर शादी और बच्चों के पालन-पोषण का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह लगातार महिला को शादी के वादे में फंसाए रखा।

See also  SC के जज उज्ज्वल भुयान ने सरकार पर उठाए सवाल, कहा- 'न्यायपालिका की आजादी को सिस्टम के अंदर ही खतरा'

झारखंड ऊर्जा विभाग के खाते से निकाले 100 करोड़, खरीदी ली 5 एकड़ जमीन; अब ATS करेगी जब्ती

मई 2025 में जब आरोपी ने दूसरी महिला से शादी कर ली और पीड़िता को अपनाने से इनकार कर दिया, तब पीड़िता ने थाना बगीचा में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राम किशुन राम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। उसे भारतीय दंड संहिता की धारा 366 (अपहरण) और 376(2)(एन) (बार-बार दुष्कर्म) के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।

सुशीला कार्की बनीं नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री, नेपाल में सत्ता पर सस्पेंस हुआ खत्म

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now