रांची में बारिश से 4.7 डिग्री गिरा तापमान, अगले 6 दिनों तक वर्षा के आसार, पलामू-गढ़वा में लू का अलर्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 23, 2026

27 अगस्त को रांची में भारी बारिश की चेतावनी, बंगाल की खाड़ी में बना लो-प्रेशर सिस्टम

रांचीः मॉनसून की रुक-रुक कर बारिश से जहां रांची, मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस और चाईबासा में अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। वहीं पलामू-गढ़वा और चतरा में 23, 24 और 25 जून को लू चलने की संभावना है। जबकि राज्य के अन्य इलाकों में 28 जून तक मेघ गर्जन, वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश होनेे की संभावना है। इस बीच सोमवार को वज्रपात से तीन लोगां की मौत हो गयी है। राज्य में सबसे अधिक तापमान डालटनगंज में 37.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
वहीं, पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर में सोमवार को सबसे अधिक 13.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। विभाग ने 23 से 28 जून तक राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कई स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। संभावित मौसम गतिविधियों को देखते हुए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि बारिश के बीच तापमान में फिर बढ़ोतरी के संकेत भी मिले हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार से अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। इससे लोगों को उमस का भी सामना करना पड़ सकता है।
राजधानी में सामान्य बारिश, गढ़वा सबसे सूखा जिला
राजधानी में 1 जून से अब तक 118.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि में सामान्य वर्षापात 115.6 मिमी माना जाता है। इसके आधार पर रांची में अब तक वर्षा की स्थिति सामान्य बनी हुई है। राजधानी को छोड़कर किसी भी जिले में अच्छी बारिश नहीं हुई है। सबसे कम गढ़वा में बारिश हुई है। अभी तक मात्र एक एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से 99 एमएम कम है। वहीं, साहिबगंज में 3.2 एमएम वर्षा हुई है, जो सामान्य से 98 एमएम कम है। चतरा में 6.8 बारिश रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य से 92 एमएम कम है।

See also  बिहार के बगहा में चंपारण तटबंध टूटा, आबादी वाले इलाके में घुसा बाढ़ का पानी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now