- Advertisement -
WEB_BANNER_CM_RamNavamiWEB_BANNER_CM_RamNavami

तेजप्रताप यादव का पिता बनने की खबरों पर आया गुस्सा, अनुष्का के साथ संबंध पर दिया जवाब, पांच जयचंदो के नाम भी बताएं

तेजप्रताप यादव का पिता बनने की खबरों पर आया गुस्सा, अनुष्का के साथ संबंध पर दिया जवाब, पांच जयचंदो के नाम भी बताएं

पटनाः लालू यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेजप्रताप यादव को लेकर एक अफवाह खूब उड़ी। सोशल मीडिया पर अनुष्का यादव के मां बनने की खबर लिखी गई। अनुष्का यादव वहीं है जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आये थे जिसके बाद लालू यादव ने अपने बड़े बेटे को पार्टी और परिवार से अलग कर दिया था। सोशल मीडिया पर चली चर्चा में कहा गया कि अनुष्का यादव ने एक बेटी को जन्म दिया है।सोशल मीडिया पर जैसे ही यह चर्चा चली बिहार के कई छोटे-मोटे न्यूज चैनलों पर छायावाद में तेज प्रताप यादव के पिता बनने की चर्चा चलने लगी।सोशल मीडिया से शुरू हुई इस चर्चा पर जवाब देने के लिए तेजप्रताप यादव ने आनन-फानन में प्रेस कॉफ्रेंस बुलाई।

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को बेऊर जेल किया शिफ्ट,स्ट्रेचर पर PMCH से लेकर गई पटना पुलिस
इस प्रेस कॉफ्रेंस में तेज प्रताप यादव ने पहली बार उन 5 नामों का खुलासा किया, जिसे वो जयचंद कह कर संबोधित करते हैं। तेज प्रताप यादव ने इस प्रेस कॉफ्रेंस में अनुष्का यादव संग वायरल हुई तस्वीर पर भी सफाई दी। उन्होंने दो-टूक कहा कि मेरा उस लड़की से कोई संबंध नहीं।तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर वायरल हुई अपनी तस्वीर को लेकर भी सफाई दी। उन्होंने कहा कि अनुष्का यादव के साथ जो फोटो वायरल हुई थी, वह उनकी ओर से पोस्ट नहीं की गई थी।उनका कहना है कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लिया गया था और उसी के जरिए उन्हें बदनाम करने की कोशिश की गई। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि आलोक गुर्जर कौन हैं और अनुष्का यादव का उनसे क्या संबंध है, यह बात सामने आनी चाहिए।

 

अनिरुद्धाचार्य महाराज की कथा के दौरान बिहार में बेकाबू हुई भीड़, महिलाएं बेहोश और कई श्रद्धालु घायल
डिप्रेशन में चला गया था
प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजप्रताप यादव भावुक भी नजर आए। उन्होंने कहा कि उन्हें मानसिक रूप से इतना परेशान किया गया कि वे डिप्रेशन में चले गए। उन्होंने यहां तक कहा कि एक समय ऐसी हालत बन गई थी कि आत्महत्या करने की सोच रहे थे।उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पिता की तरह उन्हें भी झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है।
5 जयचंद के नाम का किया खुलासा
तेजप्रताप यादव ने कहा कि उन्हें उनके ही घर से निकाल दिया गया और इसके पीछे कुछ लोगों की साजिश है। उन्होंने पांच लोगों को जयचंद बताते हुए नाम गिनाए और कहा कि इन्हीं लोगों ने उन्हें बदनाम करने की कोशिश की। उन्होंने पूर्व विधायक मुकेश रौशन, संजय यादव, रमीज, शक्ति सिंह और सुनील सिंह पर आरोप लगाया कि ये सभी एक गिरोह की तरह काम कर रहे हैं।तेजप्रताप यादव का कहा कि इस पूरे गिरोह का सरगना मुकेश रौशन है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now