टेबल टेनिस की गेंद से भी मोटी है इस महिला की जुबान, दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 4, 2024

viral_news_tungh

इटली की 37 वर्षीय महिला अम्ब्रा कोलिना ने अपनी अनोखी और मोटी जुबान के कारण गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवा लिया है। उनकी जुबान की मोटाई इतनी ज्यादा है कि वह एक टेबल टेनिस की गेंद की परिधि को भी मात दे देती है। अपनी इस अनोखी जुबान के चलते कोलिना ने विश्व स्तर पर पहचान बनाई है।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स को दिए एक इंटरव्यू में अम्ब्रा ने बताया कि उन्हें यह प्रेरणा तब मिली जब उन्होंने सबसे लंबी जुबान वाले व्यक्ति दांते बार्नेस की तस्वीर देखी। तभी से उन्होंने भी वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की ठानी और प्रयास शुरू कर दिए। उन्होंने रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन किया, जिसके बाद उनके जुबान की तीन बार माप ली गई।

‘तुम्हारी बेटी सेक्स रैकेट में पकड़ी गई है…’, ठगों की फोन कॉल सुनकर हार्ट अटैक से महिला टीचर की मौत

चिकित्सकों ने तीन बार मापने के बाद उसका औसत निकाला और इसे अंतिम मानक के रूप में स्वीकृत किया। इस माप के अनुसार, अम्ब्रा की जुबान की मोटाई 5.44 इंच पाई गई, जिसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने आधिकारिक रूप से मान्यता दी।

See also  रांची सदर अस्पताल से नवजात की चोरी, 14 फरवरी को हुआ था जन्म

इससे पहले सबसे पड़ी जुबान वाली महिला का रिकॉर्ड अमेरिका के ओरेगन की निवासी जेनिफर डू वांडर के नाम था, जिनकी जुबान की मोटाई 5.21 इंच थी। अम्ब्रा कोलिना ने उनका यह रिकॉर्ड तोड़ दिया। सबसे मोटी जुबान वाले पुरुषों में भी अपना अलग रिकॉर्ड है। मौजूदा वक्त में बेल्जियम के साचा फेनर के पास यह रिकॉर्ड है, जिनकी जुबान की मोटाई 6.69 इंच है। फेनर की जुबान कोलिना की जुबान से लगभग 1 इंच ज्यादा मोटी है।

वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव करने वाला आरोपी हुसैन गिरफ्तार, तो इसलिए फेंकता था पत्थर…

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now