‘तुम्हारी बेटी सेक्स रैकेट में पकड़ी गई है…’, ठगों की फोन कॉल सुनकर हार्ट अटैक से महिला टीचर की मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 4, 2024

agra-news-cyber

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक सरकारी स्कूल की टीचर को चार घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखा गया। आरोपी ने पुलिस इंस्पेक्टर की वर्दी में व्हाट्सएप कॉल करने वाले ने कहा कि तुम्हारी बेटी सेक्स रैकेट में पकड़ी गई है। अगर उसे छुड़वाना है, तो 15 मिनट के अंदर 1 लाख रुपये भेजो। वरना उसके वीडियो वायरल कर देंगे।

आरोपी ने मम्मी मुझे बचा लो की आवाज भी सुनाई थी। आरोपी की बात सुनकर शिक्षिका सदमे में आ गई और उन्हें हार्ट अटैक पड़ गया। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिक्षिका की पहचान 58 साल की मालती वर्मा के तौर पर हुई है। वो राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल अछनेरा में शिक्षिका थीं। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

See also  गढ़वा के भंडरिया-रमकंडा के जंगल में बाघ की दस्तक, ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट

ईरानी हवाई हमले के बीच इजरायली जोड़े ने बंकर में रचाई शादी, VIDEO

परिजनों के मुताबिक 30 सितंबर की दोपहर करीब 12 बजे उनके पास व्हाट्सएप कॉल आया। डीपी पर किसी वर्दी वाले की फोटो लगी थी। फोन उठाते ही आरोपी ने कहा कि तुम्हारी बेटी सेक्स स्कैंडल में पकड़ी गई है। अगर उसे बचाना है तो वैसा करो, जैसा मैं कहता हूं। यह सुनकर उन्हें गहरा घक्का लगा।

मृतका के बेटे के मुताबिक मां ने उसे फोन पर इस घटना के बारे में बताया था। आरोपी ने उनसे एक लाख रुपये मांगे थे। फोन का कोड +92 से जो पाकिस्तान का है। इस मामले पर एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि 30 सितंबर को मौत हुई थी और गुरुवार को तहरीर मिली है। इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ईरानी हवाई हमले के बीच इजरायली जोड़े ने बंकर में रचाई शादी, VIDEO

See also  लखनऊ में युवती के कपड़े फाड़े, चेहरे पर रगड़ा जूता, दारोगा पर कई गंभीर आरोप
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now