वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव करने वाला आरोपी हुसैन गिरफ्तार, तो इसलिए फेंकता था पत्थर…

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 4, 2024

वंदे भारत एक्सप्रेस

एटीएस ने वाराणसी में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव करने वाले गिरोह में शामिल एक और आरोपी हुसैन उर्फ शाहिद को मुगलसराय से गिरफ्तार कर लिया। उससे पहले वाराणसी स्थित कार्यालय में लम्बी पूछताछ की गई। फिर गुरुवार रात को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी क्यों फेंकता था पत्थर बताई वजह है। आरोपी चन्दौली के मुगलसराय थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था।

‘तुम्हारी बेटी सेक्स रैकेट में पकड़ी गई है…’, ठगों की फोन कॉल सुनकर हार्ट अटैक से महिला टीचर की मौत

वह मूल रूप से बिहार के भागलपुर का रहने वाला है। आरोपी हुसैन ने कुबूला कि पथराव करने पर जब ट्रेन की रफ्तार काफी धीमी हो जाती थी तो वह लोग खिड़कियों के पास बैठे यात्रियों का मोबाइल व अन्य सामान छीन कर फरार हो जाते थे। उसने अपने कुछ और साथियों के नाम बताए है। इनके बारे में ब्योरा जुटाया जा रहा है। एटीएस के अफसरों ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी पवन कुमार साहनी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

See also  फोटोशूट को यादगार बनाने के चक्कर में हुआ बड़ा हादसा, कलर बम से झुलसी दुल्हन; देखें VIDEO

‘तुम्हारी बेटी सेक्स रैकेट में पकड़ी गई है…’, ठगों की फोन कॉल सुनकर हार्ट अटैक से महिला टीचर की मौत

इन लोगों ने अयोध्या, लखनऊ होते हुए वाराणसी के कैंट स्टेशन पहुंच रही वंदेभारत पर व्यासनगर के पास पथराव किया था। इसमें सी-5 कोच के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए थे। पथराव में हुसैन के शामिल होने की पुष्टि होने के बाद एटीएस की वाराणसी यूनिट ने उसे व्यासनगर चन्दौली के रेलवे सुरक्षा बल को सौंप दिया।

ईरानी हवाई हमले के बीच इजरायली जोड़े ने बंकर में रचाई शादी, VIDEO

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now