स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय गंधर्व भगत की 16वीं पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजलि, 1942 के आंदोलन में हुए थे शामिल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 15, 2024

स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय गंधर्व भगत की 16वीं पुण्यतिथि पर माल्यार्पणद कर दी गई श्रद्धांजलि, 1942 के आंदोलन में हुए थे शामिल

लोहरदगा: स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय गंधर्व भगत की पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत के आवास पर एक श्रद्धांजलि सभा की गई। गंधर्व भगत की 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सबसे पहले पुरोहित परमानंद मिश्रा के द्वारा विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। इसके बाद आवास में स्थित स्वर्गीय गंधर्व भगत की प्रतिमा पर उनके बड़े बेटे दुर्गा भगत ने माल्यार्पण किया उसके बाद उनके छोटे बेटे और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव भगत ने माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजलि दी।

lohardaga 1
स्वर्गीय गंधर्व भगत की पुत्रवधू चंद्रपति भगत, अनुपमा भगत पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष, पौत्र अभिनव सिद्धार्थ राष्ट्रीय सचिव युवा कांग्रेस, शाश्वत सिद्धार्थ के साथ-साथ सैकड़ो लोगों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की स्वर्गीय गंधर्व के अंदर बचपन से ही भारत देश को आजाद कराने के प्रति उनके मन में एक जज्बा थी। 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन का राष्ट्रीय अधिवेशन महात्मा गांधी के नेतृत्व में रामगढ़ में आयोजित किया गया था वे अपने सहपाठियों के साथ साइकिल से रामगढ़ अधिवेशन पहुंचे थे। आजादी के बाद वे समाजसेवी के रूप में भी काम करते हुए गरीब दुखियारी को सहायता करते थे। राष्ट्रहित में हम सभी काम करें यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मौके पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में आलोक कुमार साहू ,साजिद अहमद ,मोहन दुबे, शाहिद अहमद बेलू ,विजय उरांव, शाहजहां अंसारी ,फूलदेव उरांव, अनिल कुमार, कुणाल अभिषेक, राजेश सहाय ,काले उरांव,नारायण उरांव ,रवि रोशन बेक, मुस्तफा अंसारी, लालू उरांव,शफीक अंसारी, महताब आलम, गुलाम जिलानी , शूजाउद्दीन राजा, परवेज कुरेशी, मुस्तफा अंसारी ,परवेज आलम इत्यादि थे।

See also  लोहरदगा में राज्य स्तरीय विधिक सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर का हुआ आयोजन, लोक अदालत में 1619 वादों का हुआ निष्पादन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now