सावधान… घूम रहा लड़कों सें संबंध बनाने वाली लड़कियों का गैंग, पुलिस ने दो को पकड़ा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 31, 2024

love-couple

सावधान… हो जाएं, लड़कियों का एक ऐसा गैंग सक्रिय हुआ है, जो आपके साथ हमबिस्तर होकर आपके जी का जंजाल बन सकता है। पुलिस ने ऐसे गिरोह के कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली की लड़कियों के एक ऐसी गैंग तक यूपी की आगरा पुलिस पहुंची है जो लड़कों से जान पहचान करती हैं। लड़कों के साथ एक लड़की संबंध बनाती है। अन्य लड़कियां इसकी रिकॉर्डिंग कर लेती हैं। लड़के पर रेप का आरोप लगाती है और रुपए मांगती हैं। रुपए मिल गए तो ठीक नहीं तो रेप में जेल भेज देती हैं।

इस गैंग तक पुलिस आगरा में कटरा वजीर खां (एत्मादुद्दौला) के अजय तोमर के रेप के आरोप में जेल जाने के बाद पहुंची है। इससे पहले भी इसी तरह के एक गैंग का पुलिस ने खुलासा करते हुए जेल भेजा था। तब अधिवक्ता इस गैंग के झांसे में आ गया था। लोगों का मानना है कि इस तरह के कई मामले हो सकते हैं। कई लोग बेइज्जती के डर से पैसे देकर मामला खत्म कर लेते हैं।

See also  एल्विश यादव के घर फायरिंग करने वाले शूटर का एनकाउंटर, इशांत उर्फ इशू के पैर में लगी गोली

‘हुस्न तेरा तौबा-तौबा’ गाने पर जमकर थिरके अमेरिकी राजदूत गार्सेटी, वायरल हो रहा VIDEO

नए मामले में जिस अजय के केस के बाद पुलिस पहुंची है उसके खिलाफ नौ अक्तूबर को एक युवती ने मुकदमा लिखाया था। अपना नाम सोनी वाल्मीकि बताया था। पुलिस ने दिल्ली की दो युवतियों को पकड़ा है। आगरा की एक युवती की तलाश की जा रही है। मुकदमा लिखाने में जिसने भूमिका निभाई उससे भी पुलिस पूछताछ करेगी।

डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि एत्मादुद्दौला थाने में एक युवती पहुंची। खुद को फिरोजाबाद निवासी बताया। आरोप लगाया कि अजय तोमर ने उसे बेहोश करके उसके साथ दुराचार किया है। वह उसके घर काम करने गई थी। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा लिखा। युवती के बयान दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

देवघर एसपी अजीत पीटर को हटाए जाने पर भड़के हेमंत सोरेन, चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

आरोपित युवक के परिजन पुलिस से मिले। पुलिस को कुछ कॉल रिकार्डिंग दीं। बताया कि उनके बेटे को फंसाया गया है। पहले 15 लाख रुपये मांगे गए। अब पांच लाख रुपये की मांग की जा रही है। कहा जा रहा है कि रकम मिलते ही समझौता हो जाएगा। रिकार्डिंग सुनकर पुलिस हैरान रह गई।

See also  झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इन्डस्ट्रीज के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समितिन ने की मंत्री इरफान अंसारी से मुलाकात, कई मुद्दों पर रखी अपनी मांगें

पुलिस ने इस मामले में छानबीन शुरू की। छानबीन में पता चला कि पीड़िता फिरोजाबाद की निवासी नहीं है। सोनी वाल्मीकि नाम भी फर्जी है। उसका असली नाम शाइस्ता परवीन है। वह दिल्ली से आई थी। टीपी नगर निवासी तनु की बहन दिल्ली में नौकरी करती है। बहन के जरिए उसकी पहचान शाइस्ता परवीन और ज्योति से हुई।

खुशखबरी! 10 हजार रुपया बढ़ा मानदेय, बिहार सरकार ने इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट

ज्योति ने प्लान बनाया। तनु पहले से अजय तोमर को जानती थी। उसने उसकी पहचान सोनी उर्फ शाइस्ता से करा दी। दोनों के बीच जो कुछ हुआ सहमति से हुआ। उसके बाद उसने 15 लाख रुपये की डिमांड शुरू कर दी।

डीसीपी सिटी ने बताया कि अजय के परिजनों को समझौते के लिए दीवानी बुलाया गया था। पुलिस पहले से युवतियों की तलाश में जुटी थी। पुलिस बयान दर्ज करने की बोलकर सोनी उर्फ शाइस्ता और ज्योति को थाने लेकर आई। महिला पुलिस कर्मियों ने उनसे पूछताछ की। कुछ ही देर में हकीकत सामने आ गई।

See also  लोहरदगा से संदिग्ध आतंकी शाहबाज गिरफ्तार, ATS और दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

दुराचार के मुकदमे में युवती और उसकी सहेली को जेल भेजा जाएगा। आगरा निवासी तनु की तलाश की जा रही है। इस पूरे खेल में एक और युवती का नाम प्रकाश में आया है। उसने मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस पर दबाव बनाया था।

हेमंत सोरेन की उम्र 5 साल में 7 साल बढ़ने का आरोप, नामांकन रद करने की मांग; जमीन और पत्नी की कार को लेकर भी शिकायत

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now