RJD विधायक रीतलाल यादव के घर पर छापेमारी, एक हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने इलाके को घेरा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 11, 2025

RJD विधायक रीतलाल यादव के घर पर छापेमारी, एक हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने इलाके को घेरा

पटनाः दानापुर से आरजेडी के बाहुबली विधायक रीतलाल यादव के घर पर छापेमारी चल रही है। पटना सिटी एसपी पश्चिमी आर एस शरथ और दानापुर एएसपी भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में कई थाने की पुलिस और एसटीएफ की टीम संयुक्त रूप से छापेमारी कर रही है। एक हजार से ज्यादा पुलिस बल के साथ छापेमारी की जा रही है।इस छापेमारी के बाद राजनीतिक सियासत गर्म हो गई है।

 

पटना DM को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, FIR दर्ज करने के आदेश पर रोक

सिटी एसपी ने बताया कि एक व्यक्ति ने विधायक रीतलाल यादव के खिलाफ आवेदन दिया था। पटना पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और न्यायालय के आदेश के आधार पर छापेमारी की जा रही है।फ़िलहाल पुलिस राजद विधायक के आवास की गहनता से तलाशी कर रही है।राजद विधायक और बाहुबली नेता रीतलाल यादव के घर पर आज शुक्रवार को पटना पुलिस और एसटीएफ छापेमारी कर रही है। यह छापेमारी उनके दानापुर स्थित आवास पर हुई है, जिसके बाद सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है। विधानसभा चुनाव से पहले हुई इस छापेमारी से राजद में बहुत बड़ी नाराजगी है।रीतलाल यादव के खिलाफ 33 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, रंगदारी और अपहरण जैसे संगीन आरोप शामिल हैं।

See also  पटना में से'क्स रैकेट को लेकर छापा, होटल संचालक समेत 12 हिरासत में, भाभी के साथ पकड़ा गया देवर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now