मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भीषण गर्मी और हीटवेव को लेकर उठाया बड़ा कदम, जलसंकट को लेकर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को दिया निर्देश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 23, 2026

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज से 11 जून तक करेंगे विकास योजनाओं की समीक्षा, विभागों की उपलब्धि और कार्ययोजना जानेंगे

रांचीः झारखंड में लगातार बढ़ती भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रशासन को सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों, थाना प्रभारी, सीओ, बीडीओ, पंचायत प्रतिनिधियों और सरकारी कार्यालयों को आदेश दिया है कि कार्यालयों के बाहर तथा सार्वजनिक स्थानों पर आम लोगों के लिए पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
साथ ही इसकी स्पष्ट सूचना भी बोर्ड लगाकर प्रदर्शित की जाए ताकि राहगीरों और आम जनता को राहत मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां कहीं भी जल संकट की स्थिति हो, वहां तुरंत टैंकरों से पानी की आपूर्ति, चापाकलों की मरम्मत और अन्य वैकल्पिक व्यवस्थाएं की जाएं।

 

See also  राष्ट्रपति द्रौपर्दी मुर्मू के अपमान का मामलाः केंद्रीय गृह सचिव ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव ने मांगा जवाब
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now