बिहार में भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर SVU की छापेमारी,आय से अधिक संपत्ति की हो रही जांच

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 18, 2026

बिहार में भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर SVU की छापेमारी,आय से अधिक संपत्ति की हो रही जांच

पटनाः बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने शहरी विकास एवं आवास विभाग में कार्यरत कार्यपालक अभियंता (मैकेनिकल) राजीव कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में कांड संख्या-15/2026 दर्ज किया गया है। यह मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (2018 संशोधित) की धारा 13(1)(b), 13(2) एवं 12 के तहत दर्ज किया गया है।

महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल लोकसभा में गिरा,पक्ष में 298 और विरोध में पड़े 230 वोट
निगरानी इकाई के मुताबिक, आरोपी अधिकारी ने लोक सेवक के पद पर रहते हुए अपने अधिकारों का दुरुपयोग किया और सुनियोजित तरीके से अवैध संपत्ति जुटाई।जांच में सामने आया है कि राजीव कुमार ने अपनी ज्ञात वैध आय से कहीं अधिक, करीब 1 करोड़ 10 लाख 24 हजार 271 रुपये की संपत्ति अर्जित की, जो सीधे तौर पर भ्रष्टाचार की ओर इशारा करती है।भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(1)(b), 13(2) और 12 के तहत मामला दर्ज होते ही निगरानी की टीम ने कार्रवाई तेज कर दी।विशेष न्यायाधीश, निगरानी, पटना द्वारा जारी तलाशी वारंट के आधार पर आज सुबह से ही पटना में आरोपी के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी चल रही है।निगरानी की टीम हर दस्तावेज, संपत्ति और लेन-देन की बारीकी से जांच कर रही है। शुरुआती संकेत बताते हैं कि मामला और भी बड़ा हो सकता है और कई चौंकाने वाले खुलासे होने की संभावना है।

See also  टी ट्राइब पर हेमंत के फैसले से हिमंता के असम में मच गया बवाल ! लौट गए झारखंडी तो सूनी पड़ जाएगी चाय बगान ?

नेपाल में भारत की गाड़ियों पर कस्टम लागू, बालेन सरकार के फैसले से नाराजगी
जिन ठिकानों पर छापेमारी चल रही है, उनमें रामनगरी रोड स्थित सुमित चंद्रम ग्रिहम अपार्टमेंट के वेस्ट ब्लॉक में फ्लैट नंबर B-202, दानापुर के खगौल रोड स्थित लैंडमार्क गोल्ड अपार्टमेंट में फ्लैट नंबर 807 और पंत भवन के छठे तल्ले पर स्थित उनका कार्यालय शामिल है। इन सभी स्थानों पर एक साथ कार्रवाई कर टीम बैंक खातों, निवेश, संपत्ति के कागजात और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now