सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, नक्सलियों द्वारा लेवी से वसूली किये गए 10.5 लाख रूपये सुरक्षा बलों ने किया बरामद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 24, 2024

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस और सीआरपीएफ को नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली। सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा लेवी के माध्यम से वसूल किये गए 10 लाख 50 हजार रूपये को बरामद किया है। इसके साथ ही नक्सलियों द्वारा लेवी वसूली की रसीद,विस्फोटक और अन्य सामानों को भी बरामद किया गया है।

chaibasa sp
मीडिया से बात करते हुए पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि 22 मार्च को सारजोमबुरू गांव से राजेश देवगम और उसके भाई जयपाल देवगम को गिरफ्तार किया गया था, दोनों भाई से पूछताछ में जानकारी मिली कि टोंटो थाना क्षेत्र के वनग्राम जिमकी ईकिर और राजाबासा के आसपास नक्सलियों द्वारा लेवी में प्राप्त किये गए रूपये छुपाकर रखा गया है। इसके बाद विशेष अभियान चलाकर पहाड़ी क्षेत्र से 10 लाख 50 हजार रूपये, विस्फोटक और कई अन्य सामानों को बरामद किया गया है।

See also  चाईबासा में सर्च ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now