सुप्रीम कोर्ट से ज़मानत के बाद जेल से निकले अमित महतो, दी जेएमएम को खुली चुनौती

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 9, 2023

रांची ।  सीओ के साथ मारपीट मामले में सिल्ली के पूर्व विधायक और खातियानी झारखंडी पार्टी प्रमुख अमित महतो को सुप्रीम कोर्ट से सोमवार को जमानत मिल गई। जिसके बाद आज गुरुवार को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में 5 माह बीताने के बाद बाहर आते ही उनका सैकड़ों समर्थकों ने स्वागत किया ।

पूर्व विधायक अमित महतो ने जेल से निकलते ही पत्रकारों से बातचीत की. इस दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि झामुमो में वापसी अब संभव नहीं है. झामुमो को अब चुनाव के समय पता चलेगा कि कौन क्या है। सांसद हो या फिर विधायक खतियानी के बारे में सोचने वालों का मेरा समर्थन रहेगा। उन्होंने बताया कि चुनाव से पहले वे बताएंगें कि किसे समर्थन मिलेगा ।

ज्ञात हो कि अमित महतो को सोनाहातू के तत्कालिक सीओ से मारपीट के मामले में निचली अदालत ने दो साल की सजा दी थी बाद में हाई कोर्ट ने इस सजा को एक साल कर दिया था।

See also  सुशील श्रीवास्वत हत्याकांड के सभी दोषी बरी, झारखंड हाईकोर्ट ने पलटा हजारीबाग कोर्ट का फैसला
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now