रांची सहित 18 जिलों में तेज हवा के साथ होगी हल्की बारिश, गर्मी से आज मिलेगी लोगों को राहत

रांची सहित 18 जिलों में तेज हवा के साथ होगी हल्की बारिश, गर्मी से आज मिलेगी लोगों को राहत

रांचीः राजधानी रांची समेत पूरा झारखंड इन दिनों भीषण गर्मी झेल रहा है। हीटवेव की वजह से स्कूलों की टाइमिंग भी बदल दी गई है। इसी शनिवार को मौसम में बदलाव के संकेत मिले हैं। रांची सहित 18 जिलों में 25 अप्रैल को मेघ गर्जन व तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।
बारिश को लेकर अलर्ट जारी
बोकारो, धनबाद सहित नौ जिलों में 26 अप्रैल को वज्रपात, ओलावृष्टि, आंधी व बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने इन जिलों में ओरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 27 अप्रैल तक रांची सहित रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़ जिला में कहीं-कहीं आंधी, वज्रपात, ओलावृष्टि के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

See also  'मोदी के बजट में आदिवासियों के लिए कुछ नहीं' सेरेंगसिया के शहीदों याद करते हुए हेमंत ने कह दी बड़ी बात
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now