- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

जमशेदपुर के MGM अस्पताल की 7वीं मंजिल से कैदी ने लगाई छलांग,बेटे और पत्नी की हत्या कर गया था जेल

जमशेदपुर के MGM अस्पताल की 7वीं मंजिल से कैदी ने लगाई छलांग,बेटे और पत्नी की हत्या कर गया था जेल

जमशेदपुरः कोल्हान के सबसे बड़े सरकार अस्पताल एमजीएम में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है। एमजीएम में सुसाइड की घटनाएं एक के बाद एक सामने आ रही है। शुक्रवार को अस्पताल के ईएनटी विभाग में भर्ती कैदी अशोक कुमार महतो ने 7वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। मृतक कैदी अशोक कुमार महतो पत्नी और बेटे की हत्या के आरोप में जेल में बंद था। हैरानी की बात यह है कि जिस समय कैदी ने छलांग लगाई उस समय वहां तीन डॉक्टर, आठ स्टाफ और चार पुलिसकर्मी और उसके पिता मौजूद थे।
दरअसल, अशोक का बीपी, शुगर बार-बार उपर-नीचे हो रहा था, जिसे स्थिर करने के लिए एमजीएम के डॉक्टरों ने उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया था। पुलिस टीम रांची ले जाने के लिए अभी कागजी कार्रवाई पूरी कर रही थी, तभी वह बेड नंबर 725 से उठा और खिड़की के रास्ते नीचे कूद गया। हादसे के वक्त अशोक के पिता विजय चंद्र महतो वही मौजूद थे। उन्होंने बताया कि जैसे ही अशोक खिड़की की ओर भागा और कूदा, वहां शोर मच गया। अपने आखों के सामने बेटे को मरता देख व इतने सदमे में आ गए कि डर के मारे वहां से भाग निकले। करीब दो घंटे बाद जब वे सामान्य हुए, तब पुलिस के पास लौटकर अपना बयान दर्ज कराया।
अस्पताल की खिड़की में ग्रिल की जगह स्लाइडर
एमजीएम में आत्महत्या की ये तीसरी घटना है, इससे पहले दो और घटनाएं हो चुकी हैं। पहली घटना 24 अगस्त 2025 और दूसरी घटना 20 मार्च को हुई थी। वहीं तीन अन्य मरीजों ने भी आत्महत्या का प्रयास किया था, लेकिन उन्हें बचा लिया गया। 400 करोड़ की लागत से बने इस नए अस्पताल भवन के डिजाइन पर अब सवाल उठ रहे हैं। अस्पताल की खिड़कियों में सुरक्षा के लिए लोहे की ग्रिल नहीं है, सिर्फ कांच के स्लाइडर लगे हैं जिन्हें हटाना बेहद आसान है। पहली घटना के बाद से अस्पताल के पूर्व अधीक्षक ने विभाग को पत्र लिखकर सभी खिड़कियों में ग्रिल लगवाने की मांग की थी, लेकिन आज तक ग्रील नहीं लग सका। ऐसे में ओ इस तरह की घटनाओं को रोकना मुश्किल हो सकता है। विभाग को एक साल में 14 बार पत्र लिखा, लेकिन विभाग ने अनुमति नहीं दी।

See also  64 साल बाद पूरा हुआ मोहब्बत का ख्वाब, बुजुर्ग जोड़े की हुई अनोखी शादी; इंटरनेट पर हलचल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now