- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

बिहार में भीषण गर्मी, 44 डिग्री तक पहुंचा पारा, अगले 24 घंटे में बदलेगा मौसम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 25, 2026

बिहार में भीषण गर्मी, 44 डिग्री तक पहुंचा पारा, अगले 24 घंटे में बदलेगा मौसम

पटना: राज्य में समय से पूर्व मौसम ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश में दो मौसमी परिस्थितियों के कारण मौसम का मिजाज बदला हुआ है।मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित आसपास इलाकों का मौसम शुष्क और आंशिक बादल छाए रहने के साथ उमस वाली गर्मी का प्रभाव बना रहेगा। राज्य के दक्षिणी भागों के पटना सहित औरंगाबाद, गया, नवादा, एवं रोहतास जिले के एक या दो स्थानों पर गर्म और उमस भरा दिन रहने के आसार है।
बिहार में मौसम यू-टर्न लेने वाला है। अभी उमस वाली गर्मी की वजह से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। लेकिन कुछ दिनों के लिए जल्द ही लोगों को राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग की माने तो, आज तपती गर्मी का सितम झेलना पड़ेगा लेकिन अगले 24 घंटे में मौसम का मिजाज बदल सकता है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मौसम विभाग की माने तो, शनिवार को पूर्वी चंपारण और आसपास के जिलों में हल्की बारिश होगी जो 26 अप्रैल को पूरे उतरी बिहार में फैल जाएगी। उसके प्रभाव से 26 अप्रैल से पटना के तापमान में भी कमी आने का पूर्वानुमान है। 27 अप्रैल को पूरे उतरी और दक्षिणी बिहार में बारिश होने से तापमान में और भी कमी आने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान शिवहर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, भागलपुर, खगड़िया, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया के एक दो जगहों में भी बारिश होने की संभावना है।बदलते मौसम को देखते हुए लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है। खासकर किसानों से खराब मौसम के दौरान खेतों में काम करने से बचने की अपील की गई है।
शुक्रवार को कैसा रहा मौसम?
शुक्रवार पटना का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस एवं 44.0 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया। हवा में नमी की मात्रा में 82 प्रतिशत रहने से उमस का प्रभाव बना रहा।शुक्रवार को पटना सहित वाल्मीकि नगर, जीरादेई, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, भागलपुर एवं सुपौल जिले के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।पटना सहित गयाजी, छपरा, शेखपुरा, औरंगाबाद, राजगीर, भभुआ और जहानाबाद में 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर तापमान दर्ज किया गया।छपरा का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री, शेखपुरा का 42.5 डिग्री, औरंगाबाद का 42.2 डिग्री, राजगीर का 40.9 डिग्री, भभुआ में 43.4 डिग्री एवं जहानाबाद में 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

See also  बिहार के 13 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, 20-21 जनवरी के बाद फिर बढ़ेगी ठंड
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now