सुप्रीम कोर्ट से मनीष सिसोदिया को दी बड़ी राहत, शराब नीति मामले में मिली जमानत, 17 महीने बाद आएंगे जेल से बाहर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 9, 2024

सुप्रीम कोर्ट से मनीष सिसोदिया को दी बड़ी राहत, शराब नीति मामले में मिली जमानत, 17 महीने बाद आएंगे जेल से बाहर

दिल्ली: इस वक्त की बड़ी खबर आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को लेकर आ रही है जिन्हे सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है। दिल्ली आबकारी नीति मामले में पिछले 17 महीने से जेल में बंद मनीष सिसोदिया अब जेल से बाहर आएंगे।

सिमडेगा जेल में ATS की छापेमारी, गैंगस्टर अमन साहू के गुर्गे के पास से स्मार्टफोन किया बरामद

सुप्रीम कोर्ट ने शराब नीति मामले में सुनवाई में हो रही देरी के बाद मनीष सिसोदिया को जमानत दे दी है। कोर्ट ने उन्हे पासपोर्ट जमा करने और गवाहों को प्रभावित नहीं करने की शर्त पर जमानत दी है। इसके साथ ही दो जमानतदार पेश करने और 10 लाख रूपया मुचलका भरने का भी निर्देश दिया है।
मनीष सिसोदिया को जमानत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा,’जमानत के मामले में हाईकोर्ट और ट्रायल कोर्ट सुरक्षित खेल रहे हैं।सजा के तौर पर जमानत से इनकार नहीं किया जा सकता। अब समय आ गया है कि अदालतें समझें कि जमानत एक नियम है और जेल एक अपवाद है।

See also  बृजबिहारी हत्याकांड मुन्ना शुक्ला को उम्रकैद की सजा, सूरजभान सिंह और राजन तिवारी को सुप्रीम कोर्ट ने किया बरी

सुप्रीम कोर्ट से मनीष सिसोदिया के वकील ऋषिकेश कुमार ने कहा, “…इस बात को ध्यान में रखते हुए कि 17 महीने की जेल मनीष सिसोदिया काट चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जैसा ED ने कहा था कि ये ट्रायल 6-8 महीने में खत्म हो जाएगा, वो होता नहीं दिख रहा…ED का आरोप खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मनीष सिसोदिया ने ट्रायल में देरी नहीं की… सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को ज़मानत दी है। ये ऐतिहासिक फैसला है…”

AAP नेता संजय सिंह ने कहा, “ये AAP और दिल्ली के लोगों के लिए बहुत बड़ी राहत है। अरविंद केजरीवाल और सत्येंद्र जैन के लिए न्याय का रास्ता जल्द ही खुलेगा। जो 17 महीने मनीष सिसोदिया के बर्बाद हुए उसका हिसाब क्या देश के प्रधानमंत्री देंगे? जो 17 महीने दिल्ली के बच्चों के बर्बाद हुए, एक योग्य शिक्षा मंत्री के रूप में मनीष सिसोदिया जो दिल्ली के बच्चों को दे सकते थे उसका हिसाब कौन देगा? भाजपा का मकसद केवल एक है, विपक्ष के नोताओं को पकड़ कर जेल में डालो। मनीष सियोदिया के घर से एक रुपया बरामद नहीं हुआ, कोई प्रोपर्टी और गहना नहीं मिला फिर भी आपने 17 महीने जेल में रखा। ED हमेशा समय मांगती रही और मामले को टरकाती रही। आज उन सब पर विराम लगा है ये हमारे लिए बहुत बड़ी खबर है।”

See also  पीएम मोदी के मौन व्रत पर विपक्ष की चाहत मीडिया भी रहे मौन, नहीं दिखाए प्रसारण नहीं तो अंतिम चरण के प्रसारण पर पड़ सकता है असर

मनीष सिसोदिया की ज़मानत पर दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा, “…एक झूठे केस में फंसाकर जेल में रखा गया। आज का दिन भारत के इतिहास में, भारत की शिक्षा क्रांति के इतिहास में दर्ज़ होगा। आज मनीष सिसोदिया को ज़मानत मिली है। आज सच्चाई की जीत हुई, शिक्षा की जीत हुई… मनीष सिसोदिया के द्वारा जिस स्कूल का शिलान्यास हुआ था, आज उसी स्कूल का उद्घाटन हो रहा है।

दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा, “जिस तरह से 17 महीने मनीष सिसोदिया को जेल में रखा गया वो इस बात का सबूत है कि भाजपा सरकार इस देश के शिक्षा बदलाव की उम्मीद की राह को कुचलना चाहते हैं…दुनिया में देर हो सकती है लेकिन अंधेर नहीं है। हम सब सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद करते हैं। इसका मलाल सभी को है कि आज तक एक सबूत नहीं मिला। 17 महीने CBI और ED ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री को जेल में रखा। धिक्कार है ऐसी एजेंसी पर जिसे आज तक एक सबूत नहीं मिला… “

See also  IAS अधिकारी विनय चौबे और गजेंद्र सिंह से ACB कर रही है पूछताछ, कथित शराब घोटाले में लिया जा रहा है बयान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now