सुखदेव भगत ने जिला विकास समन्वय समिति एवं अनुश्रवण समिति की बैठक अधिकारियों को लगाई फटकार, कहा-विकास कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

सुखदेव भगत ने जिला विकास समन्वय समिति एवं अनुश्रवण समिति की बैठक अधिकारियों को लगाई फटकार, कहा-विकास कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

लोहरदगा : जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की पहली बैठक गुरुवार को जिला परिषद लोहरदगा के सभाकक्ष में लोहरदगा संसदीय क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत की अध्यक्षता में हुई। बैठक शुरू होने के पहले उपायुक्त डा. वाघमारे प्रसाद कृष्ण एवं पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमां ने सांसद सुखदेव भगत को गुलदस्ता देकर स्वागत किया। तत्पश्चात बैठक की कार्यवाही शुरू की गई। बैठक में बारी-बारी से सभी विभागों द्वारा संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा की कर सांसद ने आवश्यक निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि विकास योजनाओं को समयबद्ध तरीके में पूर्ण करें। योजना कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आमजनों को आसानी से समय पर बालू मिले ऐसी व्यवस्था करें। बैठक में सांसद ने कुडू-घाघरा पथ निर्माण कार्य की प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया। शहर के बरवाटोली चौक के पास चौड़ीकरण व सुदृढ़िकरण, कंडरा पुल निर्माण कार्य में तेजी लाने और योजना कार्य को तय समय के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया। मनरेगा अंतर्गत पेशरार प्रखंड में नाशपाती बागवानी की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि अधिक से अधिक पौधों का जीवित रखने का प्रयास करें ताकि उसका फायदा लाभुकों को मिल सके।

5f3c5ef2 d548 4902 b184 fdc1eabda4cb

लोहरदगा में जिला स्तरीय किसान मेला सह कृषि उत्पाद प्रदर्शनी का हुआ आयोजन, सांसद सुखदेव भगत ने किया उद्घाटन
सांसद ने जेएसएलपीएस के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को निर्देश दिया कि लोहरदगा जिले में रागी पैदावार के अनुकूल परिस्थितियां हैं जिसका पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर उत्पादन करना चाहिए। बगल के गुमला जिले में इसकी शुरूआत की गई है। जेएसएलपीएस की सखी मंडल को रागी के उत्पाद के लिए प्रोत्साहित करें जो स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर उत्पाद है। मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा को निर्देश दिया कि लाभुकों के त्रुटिपूर्ण आवेदन को सुधार करने व लंबित आवेदन पर कार्रवाई करें। वृद्धावस्था पेंशन योजना के जिन लाभुकों की मृत्यु हो चुकी हो ऐसे लाभुकों को चिन्हित कर उनके खाते का पैसा सरकार को वापस लौटाने की प्रक्रिया अपनाएं।

See also  Harvard University में हजारों भारतीय छात्रों का भविष्य खतरे में लटका, ट्रंप ने देश से बाहर करने की दी धमकी

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की अध्यक्षता में बजट को लेकर की बैठक, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और शिल्पी नेहा तिर्की भी रही मौजूद

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा कर सांसद ने लोहरदगा जिले के दो पंचायतों में लोगों को योजना का लाभ नहीं मिलने की जानकारी दी। सांसद ने कहा कि जल्द ही छूटे हुए लाभुकों का सर्वे में जोड़ा जाए। साथ ही, जिनके कारण उनका नाम आवास योजना में नहीं आया है उनपर कार्रवाई करें।
नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वाल्मीकि नगर को विकसित करने व उनकी भूमि बंदोबस्ती के लिए आवश्यक कार्य करने का निर्देश नगर परिषद के प्रशासक को दिया।

समाज कल्याण विभाग की समीक्षा में सांसद ने निर्देश दिया कि जिन परिवारों ने आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए अपनी जमीन दान में दी है उन परिवारों को सहायिका पद के नियुक्ति में प्राथमिकता दी जाए।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में आइसीयू व डायलिसिस संचालन के लिए आवश्यक चिकित्सक एवं कर्मी की मांग विभाग से करने का निर्देश दिया। मोबाइल वैन से सुदूरवर्ती क्षेत्रों में अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे की सुविधा देने का निर्देश दिया। स्किल सेल के लिए आवश्यक मशीन का क्रय सांसद निधि से कराने का आश्वासन सांसद सुखदेव भगत ने दिया।

पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल लोहरदगा से जल जीवन मिशन योजना कार्य की समीक्षा सांसद सुखदेव भगत ने की। जिसके बाद उन्होंने कहा कि जिले के कई स्थानों पर योजनाओं में कार्य अधूरा रह गया है और राशि की निकासी कर ली गई है। इसकी जांच होनी चाहिए। जिन 31 गांवों में योजनाएं पूर्ण हैं वहां की जांच कराएं। जिसपर उपायुक्त ने उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, आइटीडीए परियोजना निदेशक और संबंधित प्रखंड प्रमुख की टीम बनाकर योजनाओं की जांच का निर्देश दिया।
भू-अर्जन विभाग लोहरदगा की समीक्षा कर सांसद ने निर्देश दिया कि भूमि अधिग्रहण में ऐसे जमीन मालिकों को मुआवजा नहीं दिया जाए जिनकी भूमि बंदोबस्त की गई हो। इसमें सावधानी बरतना जरूरी है।

See also  जंगली हाथियों ने युवक को कुचलकर मार डाला, लोहरदगा के चाल्हो में हुई घटना से लोगों में दहशत

कड़िया मुंडा को एयर एंबुलेंस से भेजा गया दिल्ली एम्स, पिछले 10 दिनों से रांची में चल रहा था इलाज

शिक्षा विभाग की समीक्षा में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय नदिया हिंदू लोहरदगा में पुस्तकालय निर्माण के समय छात्र-छात्राओं के लिए पार्किंग की सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
खनन विभाग की समीक्षा में सांसद ने सभी को सुलभ तरीके से बालू उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। सहायक जिला खनन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि जिनके पास बालू स्टॉक का लाइसेंस है वे अपने स्टॉक में बालू अवश्य रखें। साथ ही कैटेगरी-1 के बालू घाट की सुचारू रूप से चलते रहें।

खेल एवं पर्यटन विभाग अंतर्गत जिला खेल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि पर्यटन को बढ़ावा देने के नंदिनी जलाशय के लिए एक बेहतर प्रस्ताव तैयार करें, ताकि लोहरदगा जिले में पर्यटन विकास को बढ़ावा मिल सके। किस्को प्रखंड में कई ऐसे जलप्रपात हैं जो पर्यटकों की जानकारी में भ्ज्ञी नहीं है। ऐसे जलप्रपात वाले स्थानों को चिन्हित कर प्रस्ताव भेजें।
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज को रोप-वे शुरू करने से पहले पूरी तरह तकनीकी तैयारी एवं प्रशासन को पूरा भरोसा दिलाने का निर्देश दिया ताकि भविष्य में किसी प्रकार का जानमाल का नुकसान नहीं हो। श्रम विभाग को मजदूरों का निबंधन शिविर लगाकर करने का निर्देश दिया, ताकि उन्हें आपात स्थिति में सुविधाएं दी जा सकें। पथ निर्माण विभाग को चेटर पुल का निर्माण कराने, शंख-चतरा-लुकैया मोड़ पथ का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। भूमि संरक्षण विभाग की समीक्षा में सांसद द्वारा सवाल उठाया गया कि किस परिस्थिति में बिना लिफ्ट लगाए योजना मद में राशि की निकासी कर ली गई। ऐसी योजना का जांच कराने का निर्देश दिया।

See also  लोहरदगा के बरही नदी पुल पर अचानक आया पानी, बाइक सवार युवक फंसा, चला रोंगेट खड़े कर देने वाला रेस्क्यू ऑपरेशन

झारखंड हाईकोर्ट ने चार महीने में नगर निकाय चुनाव कराने का दिया आदेश

बैठक में ग्रामीण कार्य विभाग, लोहरदगा द्वारा प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, मुख्यमंत्री सड़क सुदृढ़ीकरण योजना समेत अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई। बैठक में विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल ने नवाडीह-होंदगा, किस्को-होंदगा, बोंडोवार के अधूरे सड़क की जानकारी दी। साथ ही झारखंड आवासीय विद्यालय कैरो में पेयजल की कमी से अवगत कराया गया। कुडू के टिको स्थित रूनिया-झुनिया बलिदानी स्थल को विकसित करने का प्रस्ताव भी विधायक प्रतिनिधि ने दिशा की बैठक में रखा। सामाजिक सुरक्षा विभाग से इस वर्ष लोहरदगा जिले में कंबल वितरण की जानकारी दी गई।

बैठक में उपायुक्त डा. वाघमारे प्रसाद कृष्ण, पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमां, वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिषेक कुमार, उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, सांसद प्रतिनिधि आलोक साहू, विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, जिला परिषद अध्यक्ष रीना कुमारी समेत दिशा के सदस्य, जिला परिषद के सदस्य, प्रखंड प्रमुख, जिला स्तरीय पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now