लोहरदगा: कांग्रेस के नवनिर्वाचित लोहरदगा सांसद ने बड़ी जीत दर्ज की है। उनके आवास पर दिन भर बधाई देने वाले लोगों को तांता शुक्रवार को भी लगा रहा। लोहरदगा जिले के आदिवासी संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य, जिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, टाना भगत समुदाय का प्रतिनिधिमंडल, नदिया हिंदू उच्च विद्यालय के शिक्षक सहित अनेक संस्थाओं के सदस्य शुक्रवार को सुखदेव भगत के आवास पर पहुंचकर उनसे मिलकर इस बार के ऐतिहासिक एवं प्रचंड जीत के लिए उन्हें बधाई दी।
Big Breaking: जेल में बंद मंत्री आलमगीर आलम से मुख्यमंत्री ने लिया विभाग वापस
लोगों द्वारा दिये जा रहे बधाईयों के स्वीकार करते हुए सुखदेव भगत ने कहा कि चुनाव में जितनी बड़ी जीत उन्हें मिली है उतनी बड़ी जिम्मेवारी भी है। जनता ने जिस उम्मीद से उन्हें सांसद बनाया है उसपर खरा उतरूंगा। समाज के सभी वर्गों एवं क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कैसे हो उसके लिए प्राथमिकता तय की जाएगी। जन आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य किया जाएगा। राहुल गांधी की सोच को आगे बढ़ाया जाएगा। सभी वर्गों में भाईचारगी एवं क्षेत्र में अमन चैन बना रहे उसपर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सुखदेव भगत ने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि होता है। बिना पूर्वाग्रह के वह काम करेंगे जो हमें वोट नहीं दिया है वे भी हमारे पास आएंगे तो बिना भेदभाव का उनका भी काम होगा, क्योंकि वे लोहरदगा संसदीय क्षेत्र के रहने वाले सभी लोगों का सांसद हैं।







