एलबी सिंह को ED का समन, अवैध कोयला खनन मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 7, 2026

एलबी सिंह को ED का समन, अवैध कोयला खनन मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया

धनबादः कोयला घोटाले की जांच तेज करते हुए ईडी ने धनबाद के चर्चित कोयला कारोबारी एलबी सिंह को समन जारी किया है। ईडी ने उन्हें दो दिनों बाद अपने रांची स्थित कार्यालय में पूछताछ के लिए उपस्थित होने का निर्देश दिया है।ईडी ने उन्हें सोमवार, 9 मार्च को सुबह 11 बजे तक रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हाजिर होने का निर्देश दिया है। ईडी इस मामले में कोयला कारोबार से जुड़े नेटवर्क और कथित सिंडिकेट की भूमिका की जांच कर रही है। ऐसे में एलबी सिंह से पूछताछ को जांच का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

राष्ट्रपति द्रौपर्दी मुर्मू पश्चिम बंगाल दौरे पर हो गई नाराज, 9वें अंतरराष्ट्रीय संथाल कांफ्रेंस में नहीं पहुंची मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
पहले भी भेजा गया था समन
बताया जा रहा है कि इससे पहले भी ईडी ने एलबी सिंह को पूछताछ के लिए समन जारी किया था। लेकिन समन मिलने के बाद उन्होंने बीमार होने का हवाला देते हुए तय तारीख पर पेश होने में असमर्थता जताई थी। एलबी सिंह ने ईडी से कुछ समय की मांग की थी। उनके अनुरोध को स्वीकार करते हुए एजेंसी ने उन्हें नई तारीख देते हुए 9 मार्च को पेश होने का निर्देश दिया है।
झारखंड और बंगाल में एक साथ हुई थी छापेमारी
गौरतलब है कि हाल ही में ईडी ने झारखंड और पश्चिम बंगाल में कोयला कारोबार से जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। कोलकाता स्थित ईडी की टीम ने कथित कोयला सिंडिकेट से जुड़े लोगों के ठिकानों पर कार्रवाई की थी। यह सिंडिकेट Anup Majhi उर्फ लाला से जुड़ा बताया जाता है। वहीं झारखंड में ईडी की टीम ने धनबाद के कोयला कारोबारी एलबी सिंह समेत कई लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की थी।

See also  ज्वेलरी शॉप में 5 करोड़ से ज्यादा की लूट, बेखौफ अपराधी फायरिंग कर हुए फरार

UPSC में 301वीं रैंक पर 2 आकांक्षा सिंह ने किया दावा, इनमें से 1 ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती
कोयला सिंडिकेट से जुड़े होने की जांच
सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसियों को शक है कि झारखंड के कुछ कोयला व्यापारी भी लाला के कोयला सिंडिकेट से जुड़े हो सकते हैं। इसी कड़ी में एजेंसी लगातार दस्तावेजों की जांच और संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है। ईडी अब एलबी सिंह से पूछताछ कर कोयला कारोबार, लेन-देन और सिंडिकेट से जुड़े संभावित संबंधों के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश करेगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now