JP Nadda के घर मंत्रालय के बंटवारे को लेकर बैठक, नीतीश कुमार के साथ चल रहा है मंथन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 7, 2024

JP Nadda के घर मंत्रालय के बंटवारे को लेकर बैठक, नीतीश कुमार के साथ चल रहा है मंथन

दिल्ली: मोदी 3.0 सरकार में मंत्री बनने और मंत्रिमंडल बंटवारे को लेकर बैठकों को दौर जारी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की बैठक जारी है। इस बैठक में राज्यसभा सांसद संजय झा और नवनिर्वाचित सांसद ललन सिंह भी मौजूद है।

Big Breaking: जेल में बंद मंत्री आलमगीर आलम से मुख्यमंत्री ने लिया विभाग वापस
माना जा रहा है कि जेडीयू ने अपनी ओर से तीन मंत्री का पद मांगा है। जिसमें दो कैबिनेट और एक राज्यमंत्री का पद है। अगर इसको लेकर सहमति नहीं बनी तो एक कैबिनेट और दो राज्यमंत्री पर सहमति बनाने की कोशिश की जाएगी। जेडीयू चार सांसदों पर एक मंत्री का पद चाहता है, उसके 12 सांसद है उस आधार पर तीन मंत्री पद की जेडीयू की डिमांड है। इसके साथ ही जेडीयू रेल, संचार , रक्षा जैसे हाईप्रोफाइ मंत्रालय भी चाह रहा है। जेडीयू प्रवक्ता केसी त्यागी ने गुरूवार को कहा था कि जेडीयू के पास रक्षा, रेल, कृषि , संचार जैसे मंत्रालय पहले रह चुका है, हालांकि इस बात को समय गुजर गया है लेकिन हम चाहते है कि जेडीयू को अच्छा मंत्रालय मिले।

See also  NEET-UG परीक्षा 2026 रद्द होने पर भड़के गुरु रहमान,कहा-यह छात्रों के साथ विश्वासघात 'मेरी बेटी स्ट्रेस में आ गई है'
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now