रांची में सुजीत सिन्हा गिरोह और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक अपराधी को लगी गोली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 13, 2025

रांची में सुजीत सिन्हा गिरोह और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक अपराधी को लगी गोली

रांचीः सोमवार को रांची के तुपुदाना इलाके में पुलिस और संगठित आपराधिक गिरोह के बीच हुई मुठभेड़ में एक अपराधी घायल हुआ है. घायल अपराधी की पहचान आफताब के रूप में हुई है, जो जेल में बंद कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा द्वारा संचालित ‘केएसएस’ नामक गिरोह से जुड़ा है. पुलिस ने मुठभड वाले स्थान से तीन हथियार बरामद किए हैं. एसएसपी राकेश रंजन, ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर, हटिया डीएसपी सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया.

धर्मांतरण के लिए किशोरी को बुर्का पहना बंगाल ले जा रहा मुस्लिम युवक, साहिबगंज में गिरफ्तार
घायल अपराधी आफताब बीते सप्ताह डोरंडा के कुसई कॉलोनी स्थित सत्यभामा अपार्टमेंट के बाहर हुई गोलीबारी में भी शामिल था. इस घटना को शहर में दहशत फैलाने और कारोबारियों से रंगदारी वसूलने के लिए अंजाम दिया गया था. गोलीबारी के बाद घटनास्थल से पुलिस को चार कागज के टुकड़े मिले थे, जिन पर लाल स्याही से ‘कुबेर केकेएस’ लिखा था.

See also  'तू बाहर मिल, देखता हूं ज़िंदा घर कैसे जाती है' वकील ने कोर्ट में महिला जज को दी धमकी

IG का बेटा बनकर वीआईपी सुविधा लेता था आनंद, झारखंड-बिहार में अफसरों को बनाया निशाना
पुलिस का दावा है कि यह संगठित गिरोह दहशत फैलाने और बिल्डरों से वसूली करने के उद्देश्य से न सिर्फ पर्चे फेंक रहा है, बल्कि हवाई फायरिंग भी कर रहा है, ताकि व्यापारी वर्ग में डर पैदा कर उनसे आसानी से रंगदारी वसूली जा सके.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now