रिजॉर्ट के कमरे में लड़कियां के साथ चल रही थी ऐसी पार्टी, कि जब पुलिस पहुंची तो खुली रह गई आंखें

liquor party in patna

पटना: बिहार की राजधानी पटना में एक रिजॉर्ट पर पुलिस ने छापा मारा। रविवार देर रात हुई इस छापेमारी में शराब पार्टी चल रही थी। इस पार्टी में डॉक्टरों के अलावा कुछ और बड़े लोग भी शामिल थे। पुलिस ने तीन डॉक्टरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। बाकी लोगों को छोड़ दिया गया क्योंकि उनके पास शराब नहीं मिली। पार्टी में बार बालाएं भी थीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह घटना पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र के नकटी भवानी स्थित बुद्धा रिजॉर्ट की है। रविवार देर रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि रिजॉर्ट में शराब पार्टी चल रही है। पुलिस ने तुरंत छापा मारा। पार्टी में लगभग 30 डॉक्टर और कुछ बड़े लोग भी शामिल थे। बताया जा रहा है कि कि रिजॉर्ट में 30 बार बालाएं भी मौजूद थीं।

See also  JMM के रामगढ़ जिलाध्यक्ष बिनोद किस्कू पर पत्नी ने लगाया प्रताड़ना का आरोप, थाने में मामला दर्ज, CM को भी भेजी गई शिकायत

जहरीला इंजेक्शन देकर BJP नेता का मर्डर, CCTV फुटेज से पुलिस को मिले अहम सुराग

तीन डॉक्टरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से तीन डॉक्टरों को गिरफ्तार किया। इनके पास से शराब बरामद हुई। गिरफ्तार डॉक्टरों में समस्तीपुर के रहने वाले और पटना में निजी अस्पताल चलाने वाले एक डॉक्टर, समस्तीपुर के ही एक अन्य डॉक्टर और छपरा के एक डॉक्टर शामिल हैं। तीनों को मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया।

बाकी को पुलिस ने छोड़ा, लेकिन शक बरकरार

पार्टी में शामिल अन्य लोगों को पुलिस ने छोड़ दिया। क्योंकि उनके पास शराब नहीं मिली। हालांकि, पुलिस को शक है कि वे भी शराब पी रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अगर उनके खिलाफ सबूत मिले तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

जैसे कुत्तों की होती है नसबंदी, रेपिस्टों को भी नपुंसक बना देना चाहिए; राजस्थान के राज्यपाल

बार बालाओं के साथ डॉक्टरों के वीडियो भी मिले!

पार्टी में बार बालाओं के साथ डॉक्टरों के वीडियो भी सामने आए हैं। पुलिस इन वीडियो की जांच कर रही है। पुलिस रिजॉर्ट के संचालक और कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है।

See also  मंईयां सम्मान योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, एक खाते में जा रहा था 112 महिलाओं का पैसा

फुलवारी शरीफ DSP और जानीपुर थाने के प्रभारी ने बताया कि उन्हें खुफिया खबर मिली थी कि रिजॉर्ट में शराब पार्टी और बारबालाओं का डांस चल रहा है। इस दौरान जब रेड की गई तो तीन डॉक्टर शराब पीते रंगे हाथ पकड़े गए।’

बेटा कपड़ों के लिए टोकता था, तो मां ने उसे मार डाला; पुलिस का खुलासा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now