बेटा कपड़ों के लिए टोकता था, तो मां ने उसे मार डाला; पुलिस का खुलासा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 11, 2025

mother_Killed_Son_in_mp

मध्य प्रदेश के गुना जिले में 15 साल के बच्चे की मौत की गुत्थी सुलझ गई है। मां ने ही उसकी गला घोंटकर हत्या की थी। फिर इसे सुसाइड बताने की साजिश रची। बेटा उसे बिंदी और कपड़े के लिए टोकता रहता था। पुलिस ने जांच के दौरान मौके पर मिले सबूत के आधार पर मां को आरोपी बनाया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि बच्चे की मां ने अभी भी अपना जुर्म कबूल नहीं किया है। वो इसे आत्महत्या ही बता रही है। लेकिन पुलिस को मिले 5 सबूतों के आधार पर मां ने ही पूरी घटना को सुसाइड का रूप देने की कोशिश की। पुलिस अब आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगेगी।

घटना 14 फरवरी को चौधरन कॉलोनी की है। अभ्युदय जैन का शव घर के बाथरूम में मिला था। शुरुआत में मामला आत्महत्या का लग रहा था, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की बात सामने आई। शहर की चौधरन कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाले अनुपम जैन प्राइवेट बैंक में नौकरी करते हैं। वह ऑडिटर हैं। इस कारण उन्हें अक्सर शहर से बाहर जाना पड़ता है। उनकी पत्नी गृहिणी हैं। बेटा अभ्युदय जैन कक्षा 8 में पड़ता था।अनुपम जैन ने अपना ट्रांसफर भोपाल करा लिया था और वहीं पर बच्चे का एडमिशन कराने की प्रक्रिया भी कर रहे थे।

See also  मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजनाः जामताड़ा आधे अधिक लाभुकों के आवेदन में गड़बड़ी, फर्जी आवेदकों से वसूली जाएगी राशि

Video: आरा के तनिष्क शोरूम में पिस्टल लहरा रहे थे लुटेरे, जान पर खेलकर महिलाकर्मी बचाती रही जेवर

पुलिस को बताई गई कहानी के अनुसार अभ्युदय के पिता अनुपम जैन बैंक के काम से शहर से बाहर गए हुए थे। शाम के समय मां भी शहर में ही काम से चली गईं ।घर में बेटा अभ्युदय अकेला ही था। बच्चे के एग्जाम चल रहे थे, इसलिए वह घर पर ही पढ़ाई कर रहा था। शाम 7 बजे के आसपास जब वह वापस लौटीं, तो घर का दरवाजा बंद था। उन्होंने कई बार डोर बेल बजाई, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद उन्होंने मकान मालिक से दूसरी चाबी लेकर घर का दरवाजा खोला। वह ऊपर अपने कमरे में गईं, तो बेटा अभ्युदय बदहवास हालत में पड़ा हुआ था। उसके शरीर में कोई हलचल नहीं थी। उसके पैर भी बंधे हुए थे। उन्होंने मकान मालिक और पड़ोसियों को बुलाया। वह सभी लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

See also  60 साल के हैवान ने 10 साल की बच्ची से किया रेप, गिरिडीह की अस्पताल में भर्ती

झारखंड में फंदे से लटकी मेडिकल छात्रा, हॉस्टल के कमरे में सुसाइड नोट भी मिला

बच्चे के गले पर निशान थे। वहीं उसके गले पर दुपट्टा भी कसा हुआ था। जिस पर मां ने आत्महत्या की संभावना जताई। जिला अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। तीन डॉक्टरों की पैनल ने उसका पोस्टमॉर्टम किया था।इसमें अभ्युदय की मौत गला दबाने से दम घुटने के कारण हुई।

एसपी संजीव कुमार सिन्हा के निर्देशन में इंटेलिजेंट पुलिसिंग और डीएसपी भरत नौटिया के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। बच्चे की मां अलका ने पहले दिन पुलिस को जो कहानी सुनाई थी, उसकी हर एंगल से पड़ताल की गई। पुलिस ने कॉलोनी में घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। घर की गली में आने जाने वाले हर व्यक्ति पर निगाह रखकर पूछताछ की। कॉल डिटेल खंगाली। घटनास्थल से कई सबूत इकठ्ठे किए। पुलिस को सबूत मिले थे कि उसकी मां ने ही उसकी हत्या कर पूरी घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने जांच, गवाहों के बयान, सीसीटीवी फुटेज और मां से पूछताछ के बाद उसे आरोपी बनाया।

See also  Women's World Cup: महिला टीम ने भी दी पाकिस्तान को मात, कोलंबो में 88 रनों से जीती टीम इंडिया; दीप्ति और क्रांति गौड़ की घातक गेंदबाजी

Elon Musk के ‘X’का बज गया बैंड, 6 घंटे में 4 बार हुआ डाउन, सर्विस ठप

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now