- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

सब इंस्पेक्टर मीरा सिंह की मुश्किलें बढ़ी, ED ने सरकार और आयकर विभाग को की कार्रवाई करने की अनुशंसा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 3, 2025

सब इंस्पेक्टर मीरा सिंह की मुश्किलें बढ़ी, ED ने सरकार और आयकर विभाग को की कार्रवाई करने की अनुशंसा

रांचीः भ्रष्टाचार के मामले में फंसी चर्चित सब इंस्पेक्टर मीरा सिंह की मुश्किलें बढ़ गई है। ईडी ने राज्य सरकार और आयकर विभाग को मीरा सिंह के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की है। ईडी ने जांच में मीरा सिंह के खिलाफ मिले तथ्यों को PMLA की धारा 66(2) के तहत राज्य सरकार व आयकर विभाग से साझा किया है। ईडी ने सरकार से इस पुलिस अधिकारी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। आयकर विभाग को भी मामले की जांच कर आयकर अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की अनुशंसा की है।

महिला विश्वकप क्रिकेट की चैंपियन बनी टीम इंडिया, फाइनल में दक्षिण अफ्रीका दो दी मात, दिप्ती शर्मा, शेफाली वर्मा का चला जादू
सरकार व आयकर को भेजी गयी रिपोर्ट में कहा गया है कि छापामारी के दौरान मीरा सिंह व उससे जुड़े लोगों के ठिकानों से नाजायज तरीके से पैसा कमाने और संपत्ति अर्जित करने से संबंधित सबूत मिले हैं। जांच में पाया गया कि इस पुलिस अधिकारी ने अपने पद का दुरूपयोग कर नाजायज तरीके से पैसे कमाये। उसने अपनी नाजायज कमाई को जायज साबित करने के लिए कई तरह के हथकंडे अपनाये।इन हथकंडों में लोगों से बिना सूद व गारंटी के कर्ज लेने सहित कई तरीके शामिल है।

See also  पलामू में चोरी के आरोप में युवक की पिटाई, आरोपी ने खुद को बताया झारखंड के पूर्व विधायक का भाई

दारोगा मीरा सिंह मनी लाउंड्रिंग केस में आरोपी, ED ने अवैध बालू ढुलाई सहित कई संदिग्ध गतिविधियों को लेकर की चार्जशीट
अपनी नाजायज कमाई को सही साबित करने के लिए उसने अपने पति प्रीतम कुमार को सब्जी का व्यापारी बनाया। इसके लिए फर्जी दस्तावेज के सहारे प्रीतम कुमार को भागलपुर में सब्जी मंडी को थोक व्यापारी दिखाया गाया। हालांकि पूछताछ के दौरान प्रीतम कुमार किराये पर लिये गये दुकान के मालिक और किसी एक आदमी का नाम नहीं बता सका जिससे वह सब्जी खरीदता या बेचता था।

तुपुदाना की पूर्व थाना प्रभारी मीरा सिंह से ED मनी लाउंड्रिंग और अवैध बालू खनन में कर रही है पूछताछ
मीरा सिंह ने अपनी काली कमाई को छिपाने के लिए लाल मोहित नाथ शाहदेव से बिना सूद के 2.30 लाख रुपये कर्ज लेने का दावा किया। हालांकि जांच के दौरान यह बात गलत पायी गयी। मीरा सिंह के ठिकानों पर छापामारी के दौरान उसके नौ मोबाईल जब्त किये गये। मोबाईल में पैसों के लेनदेन से संबंधित वाट्सएप चैट मिले। इसमें अंशु कुमारी के खाते में रुपया जमा करने से संबंधित रसीद सहित कोड वर्ड में लिखे अंक जैसे 1, 2, 3, 4 पाये गये। इस तरह के कोर्ड वर्ड मैसेज हटिया के संजीव नामक व्यक्ति की ओर से भेजे गये थे। इसके अलावा एक लाख देना है जैसे चैट पाये गये।

See also  झारखंड में कश्मीर जैसे हालात, एक हफ्ते में 3 डिग्री तक गिरेगा तापमान; मौसम विभाग का अलर्ट जारी

झारखंड में थाना प्रभारी की हो गई पिटाई, खूंटी के अस्पताल में कराया गया भर्ती
मीरा सिंह के मोबाइल से मिले सांकेतिक मैसेज
मोबाइल से मिले वाट्सएप के सिलसिले में पूछे जाने पर मीरा सिंह ने कोई जवाब नहीं दिया। चैट दिखाने पर मीरा सिंह यह कहती रही कि उसे कुछ याद नहीं आ रहा है।मैसेज भेजने वाले कौन है। उसने उस अंशु कुमारी को भी पहचानने से इनकार कर दिया जिसके खाते में पैसा जमा करने से संबंधित रसीद उसके मोबाईल से मिले थे। मीरा सिंह के पति के खातों में भारी नकद राशि जमा पायी गयी। इस राशि से संपत्ति खरीदी गयी है।छापामारी के दौरान मीरा सिंह के करीबी लाल मोहित नाथ शाहदेव के घर से 12 लाख रुपये नकद जब्त किये गये थे। पूछताछ के दौरान शाहदेव ने यह स्वीकार किया कि उसके घर से मिले 12 लाख नकद में से सात लाख रुपये मीरा सिंह के हैं। हालांकि जांच के दौरान यह पाया गया कि मीरा सिंह ने लालपुर में एक जमीन खरीदने के लिए मोहित नाथ शाहदेव को 12 लाख रुपये दिये थे।सब इंस्पेक्टर मीरा सिंह ने संपत्ति खरीद सहित अन्य मामलों की जानकारी सरकार को नहीं दी थी।यह सरकारी कर्मचारियों के लिए लागू नियम का उल्लंघन है। इसलिए सरकार इस मामले में इस पुलिस अधिकारी को खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करे।

See also  धनबाद में पुलिस और गांववालों के बीच खूनी झड़प, जमकर चली लाठियां; जमीन दिलाने गया था प्रशासन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now