- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

तुपुदाना की पूर्व थाना प्रभारी मीरा सिंह से ED मनी लाउंड्रिंग और अवैध बालू खनन में कर रही है पूछताछ

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 8, 2024

रांची : तुपुदाना की पूर्व थाना प्रभारी मीरा सिंह सोमवार को एक बार फिर रांची स्थित प्रवर्तन निदेशालय के ऑफिस पहुंची। उनसे ईडी मनी लाउंड्रिंग और अवैध बालू खनन के साथ साथ जमीन के मामले में पूछताछ कर रही है।
पिछले महीने ईडी ने मीना सिंह और उनके करीबी कांग्रेस नेता मोहित नाथ शाहदेव के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान कैश, मोबाइल और जमीन से जुड़े कागजात ईडी के अधिकारियों को मिले थे। मीरा सिंह राज्य के प्रभावशाली पुलिस पदाधिकारियों में एक मानी जाती है। उनकी पहुंच राजनीतिक गलियारे में बहुत आगे तक माना जाता सत्ता शीर्ष के करीबी होने का प्रभाव वो कई बार दिखा चुकी है। कई आरोप लगने के बाद भी वो मनचाहा पोस्टिंग पाती रही है। हालांकि इस बार ईडी छापेमारी के बाद रांची एसएसपी ने उन्हे लाइन हाजिर कर दिया है।

See also  चाईबासा में नक्सलियों का उपद्रवः तालाब निर्माण में लगे पोकलेन को किया आग के हवाले
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now