By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Live Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in Hindi
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तरप्रदेश
    • अंडमान एवं निकोबार
    • असम
    • आँध्रप्रदेश
    • ओड़िशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • तमिलनाडु
    • जम्मु-कश्मीर
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दमन और दीव
    • दादरा और नगर हवेली
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पुडुचेरी
    • मणिपुर
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
  • झारखंड
    • दक्षिण छोटानागपुर
      • राँची
      • खूँटी
      • गुमला
      • सिमडेगा
      • लोहरदग्गा
    • कोयला क्षेत्र
      • धनबाद
        • उत्तरी छोटानागपुर
          • हजारीबाग
          • रामगढ़
          • चतरा
          • गिरिडीह
          • कोडरमा
            • बोकारो
              • कोल्हान प्रमंडल
                • सरायकेला
                • चाईबासा
                • जमशेदपुर
    • पलामू प्रमंडल
      • पलामू
      • गढवा
      • लातेहार
    • संथाल परगना
      • दुमका
      • देवघर
      • जामताड़ा
      • गोड्डा
      • साहिबगंज
      • पाकुड़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Reading: यूक्रेन से दिल्ली लौटे छात्र ने कहा : “यह नरक जैसा था”
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Live Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in Hindi
Font ResizerAa
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
  • झारखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Search
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तरप्रदेश
    • अंडमान एवं निकोबार
    • असम
    • आँध्रप्रदेश
    • ओड़िशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • तमिलनाडु
    • जम्मु-कश्मीर
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दमन और दीव
    • दादरा और नगर हवेली
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पुडुचेरी
    • मणिपुर
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
  • झारखंड
    • दक्षिण छोटानागपुर
    • कोयला क्षेत्र
    • पलामू प्रमंडल
    • संथाल परगना
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -

Home | यूक्रेन से दिल्ली लौटे छात्र ने कहा : “यह नरक जैसा था”

यूक्रेन से दिल्ली लौटे छात्र ने कहा : “यह नरक जैसा था”

LiveDainik Desk
March 2, 2022 2:29 PM
By LiveDainik Desk
4 years ago
Share
indian-student-from-ukraine
SHARE

शुभांशु ने बताया, “हमने विन्नित्सिया से सीमा तक यात्रा की. हमारे कॉन्ट्रैक्टरों ने बसों की व्यवस्था की. हमें लगभग 12 किमी चलना पड़ा. समस्या रोमानियाई सीमा को पार करने में आई.”

दिल्ली हवाई अड्डे पर आगमन टर्मिनल से बाहर निकलने के बाद एक मां और बेटे को एक-दूसरे को गले मिलते देखा गया. दरअसल, शुभंशु यूक्रेन से एक फ्लाइट के जरिए वापस भारत आया. दिल्ली हवाई अड्डे के बाहर छात्र ने बताया, “यह नरक जैसा था.” शुभंशु ने रोमानियाई सीमा तक पहुंचने के लिए अपनी और सैकड़ों भारतीय छात्रों की लंबी यात्रा और उन कठिनाइयों के बारे में बताया, जब वे यूक्रेन से पड़ोसी देशों में जाने की सख्त कोशिश कर रहे थे. जहां से उन्हें एयरलिफ्ट कर भारत लाया जा रहा है.

शुभांशु ने बताया, “हमने विन्नित्सिया से सीमा तक यात्रा की. हमारे कॉन्ट्रैक्टरों ने बसों की व्यवस्था की. हम सुरक्षित रूप से सीमा पर पहुंच गए, हालांकि हमें लगभग 12 किमी चलना पड़ा. लेकिन पैदल चलने में कोई समस्या नहीं थी. समस्या रोमानियाई सीमा को पार करने में आई. एक समय पर यह सीमा पार करना असंभव हो गया था.”

बता दें कि विन्नित्सिया राजधानी कीव से 270 किमी दूर है, जहां रूसी और यूक्रेनी सेनाएं सड़क पर लड़ाई में लगी हुई हैं.

- Advertisement -
LD-advertisement

उन्होंने बताया, “छात्र रो रहे थे, मैंने देखा, और सीमा पार करने की अनुमति देने के लिए भीख मांग रहे थे. कुछ बेहोश हो गए, उनके (सुरक्षाकर्मियों के) पैरों पर गिर गए. कुछ छात्रों ने आपस में लड़ाई शुरू कर दी, ‘मुझे पहले जाने दो, मुझे पहले जाने दो’. मैंने किसी भी हिंसा का सामना नहीं किया, लेकिन इसे होते हुए देखा. कुछ यूक्रेनी सैनिकों ने छात्रों को लातों से भी मारा.”

- Advertisement -
royal-soler-new

शुभांशु ने कहा, “कुछ छात्रों को राइफल के बट से मारा गया. स्थिति बहुत खराब हो गई थी. वे हमें पसंद नहीं कर रहे थे. जब सीमा के द्वार खुलते थे, तो वे पहले यूक्रेनियनों को जाने देते थे. लेकिन एक बार जब हम सीमा पार कर गए, तो भारतीय दूतावास ने हमारा अच्छे से ध्यान रखा. उसके बाद हमें कोई समस्या नहीं हुई. उसके बाद सब कुछ सुचारू रूप से चला. हमें भोजन और पानी मिला. मेरे कुछ दोस्त अभी भी शेल्टर में हैं और वे पांच सितारा आवास की तरह हैं, बहुत अच्छे हैं. लेकिन रोमानियाई सीमा में स्थिति खराब थी.”

गौरतलब है कि करीब 16,000 भारतीय छात्र अभी भी यूक्रेन में फंसे हुए हैं. कई लोगों ने सोशल मीडिया पर भूमिगत बंकरों, मेट्रो स्टेशनों और बम शेल्टरों से तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं, जहां वे पिछले गुरुवार को रूसी हमले शुरू होने के बाद से छिपे हुए हैं. लगभग 9,000 भारतीय नागरिक विभिन्न विशेष उड़ानों से रवाना हुए हैं. एयरपोर्ट पर अपने बच्चों को लेने पहुंचे कई अभिभावकों ने राहत जताई.

ऐसे ही बिहार के मोतिहारी के रहने वाले जैनेंद्र कुमार के लिए पिछले कुछ दिन उनके सबसे बुरे सपने से परे थे, क्योंकि उनका बेटा और बेटी दोनों यूक्रेन में फंस गए थे.

उनकी 21 वर्षीय बेटी प्राची अपने भाई के साथ पश्चिमी यूक्रेन के इवानो-फ्रैंकिव्स्क के एक विश्वविद्यालय में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है. रोमानिया में सीमा पार करने की कोशिश के दौरान कल वह उससे अलग हो गई. वह दिल्ली के लिए उड़ान भरने में कामयाब रही और वापस आ गई, लेकिन उसका भाई वहीं रह गया था. आखिरकार जैनेंद्र कुमार का 22 वर्षीय बेटा रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से लौट आया.

जैनेंद्र कुमार ने बताया, “हमारा परिवार युद्ध शुरू होने के बाद से पिछले नौ दिनों से दिल्ली में है. तब से मेरी रातों की नींद उड़ गई है क्योंकि मेरे बच्चे यूक्रेन में फंस गए थे. यह सब बहुत तनावपूर्ण था. बच्चे फंस गए थे और सीमा तक पहुंचने के लिए संघर्ष कर रहे थे. लेकिन अंत में, सरकार ने रोमानिया में प्रवेश करने के बाद मदद की.”

एक और अभिभावक जसलीन मल्होत्रा, आज सुबह 9 बजे से एयरपोर्ट पर इंतजार कर रही थीं. जब उनकी 22 वर्षीय बेटी सिमरन आखिरकार पांच घंटे बाद दोपहर 2 बजे पहुंची तो दोनों ने कई मिनट तक एक-दूसरे को गले लगाया.

जसलीन ने बताया, “मैं उसे यहां वापस पाकर बहुत राहत महसूस कर रही हूं. पिछले कुछ दिन हमारे लिए अब तक के सबसे कठिन दिन रहे हैं.” वहीं सिमरन ने  बताया, “रोमानिया सीमा पर बर्फबारी हो रही थी. तापमान शून्य से माइनस 12 डिग्री सेल्सियस था. खाना और पानी नहीं था. कोई आश्रय नहीं था. सीमा के इस तरफ कोई भारतीय दूतावास के अधिकारी नहीं थे, क्योंकि मुझे लगता है कि उन्हें अनुमति नहीं है. जब हम रोमानिया गए तो हम भारतीय अधिकारियों से मिले जिन्होंने हमें भारत वापस लाने में मदद की.”

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article yogi-aditya-nath-up-election हर परिवार के एक सदस्य को देंगे सरकारी नौकरी: विधानसभा चुनावों के बीच CM योगी ने किया वादा
Next Article bhp02 झारखण्ड में धर्मांतरण व हिंदुओं की हत्याओं पर लगे पूर्ण विराम-विनोद बंसल
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • ठाकुर हूं मैं, अपने पति को समझा…HDFC बैंक में महिला कर्मचारी का हाई-वोल्टेज ड्रामा, कस्टमर को दी गालियां
  • बिहार में कोहरे और ठंड का अलर्ट, पछुआ हवा ने बढ़ाई ठिठुरन, 12 फरवरी के बाद मिलेगी राहत
  • जमशेदपुर में स्लीपर सेल की आशंका, जमात के नाम पर विदेश गए कपाली के 4 युवक जांच एजेंसियों के रडार पर
  • दुकान का शटर काटकर ढ़ाई किलो चांदी की चोरी, CCTV  में कैद हुई चोर की तस्वीर
  • तेजप्रताप यादव का पिता बनने की खबरों पर आया गुस्सा, अनुष्का के साथ संबंध पर दिया जवाब, पांच जयचंदो के नाम भी बताएं
  • तीन गेंद फेंकने के बाद गिरा और फिर उठ ना सका विराट, हार्ट अटैक से 13 वर्षीय लड़के की मौत
  • पटना के बैंक से करोड़ों की धोखाधड़ी करने का आरोपी साहिबगंज से गिरफ्तार, 5 साल तक छिपकर रहे अब्दुल गनी को CBI ने धर दबोचा
  • पटना में बच्चों से सिर पर किताबों का बंडल ढुलवाने का वीडियो हुआ वायरल, BEO ने दिये जांच के आदेश

You Might Also Like

ठाकुर हूं मैं, अपने पति को समझा...HDFC बैंक में महिला कर्मचारी का हाई-वोल्टेज ड्रामा, कस्टमर को दी गालियां

ठाकुर हूं मैं, अपने पति को समझा…HDFC बैंक में महिला कर्मचारी का हाई-वोल्टेज ड्रामा, कस्टमर को दी गालियां

22 minutes ago
बिहार में कोहरे और ठंड का अलर्ट, पछुआ हवा ने बढ़ाई ठिठुरन, 12 फरवरी के बाद मिलेगी राहत

बिहार में कोहरे और ठंड का अलर्ट, पछुआ हवा ने बढ़ाई ठिठुरन, 12 फरवरी के बाद मिलेगी राहत

2 hours ago
जमशेदपुर में स्लीपर सेल की आशंका, जमात के नाम पर विदेश गए कपाली के 4 युवक जांच एजेंसियों के रडार पर

जमशेदपुर में स्लीपर सेल की आशंका, जमात के नाम पर विदेश गए कपाली के 4 युवक जांच एजेंसियों के रडार पर

3 hours ago
दुकान का शटर काटकर ढ़ाई किलो चांदी की चोरी, CCTV  में कैद हुई चोर की तस्वीर

दुकान का शटर काटकर ढ़ाई किलो चांदी की चोरी, CCTV  में कैद हुई चोर की तस्वीर

3 hours ago
Follow US
© 2024-25 Live Dainik Broadcast Private Limited. All Rights Reserved.
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?