दरभंगा के DMCH कैंपस में छात्र की हत्या; लव मैरिज से नाराज ससुर ने मारी गोली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 6, 2025

देवघर में युवक की गोली मारकर हत्या, मृतक बिहार के बांका जिले का रहले वाला

दरभंगाः बेटी के प्रेम विवाह से खफा पिता ने मंगलवार को डीएमसीएच परिसर स्थित बीएससी नर्सिंग कॉलेज के सामने दिनदहाड़े नर्सिंग छात्र दामाद की गोली मारकर हत्या कर दी। बाएं पंजरे में गोली लगने के बाद नर्सिंग कॉलेज के सेकंड ईयर के छात्र राहुल कुमार को गंभीर स्थिति में डीएमसीएच में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया। वारदात के बाद घटनास्थल से भागने का प्रयास कर रहे युवती के पिता को कॉलेज के छात्रों ने दबोचकर बेरहमी से पिटाई कर दी।

गंभीर रूप से जख्मी आरोपित को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। इसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। हमलावर के पास से एक देसी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया गया है। राहुल सुपौल जिले के पिपरा गांव का रहने वाला था, जबकि आरोपित प्रेम शंकर झा सहरसा जिले के बनगांव का रहनेवाला है। राहुल ने बीएससी नर्सिंग कॉलेज में फर्स्ट ईयर की छात्रा से प्रेम विवाह किया था। घटना के विरोध में बीएससी नर्सिंग कॉलेज के दर्जनों छात्र इमरजेंसी विभाग पहुंच गए। वहां छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। इमरजेंसी में इलाज ठप कर दिया। दर्जनों छात्र परीक्षण कक्ष में जबरन घुस गए। इस दौरान पुलिस से कई बार धक्कामुक्की भी हुई।

See also  बेगूसराय के बालिका गृह से 5 नाबालिग बालिकाएं लापता, CCTV और सर्विलांस के सहारे तलाश तेज

यूपी में महिला अधिकारी से यौन शोषण के केस में बड़ा ऐक्शन, डिप्टी कमिश्नर समेत 7 अफसर सस्पेंड

हालात बिगड़ते देख आला अधिकारी डीएमसीएच पहुंचे। बड़ी संख्या में पुलिस बल को भी तैनात कर दिया गया। पुलिस बल की तैनाती के बावजूद छात्र इमरजेंसी के मुख्य द्वार को खोलने के लिए तैयार नहीं थे। मरीजों को हो रही परेशानी को देखते हुए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर छात्रों को वहां से खदेड़ दिया। पुलिस की ओर से लाठी भांजने के बाद छात्र और ज्यादा आक्रोशित हो गए। इस दौरान छात्रों ने पुलिस पर रोड़ेबाजी की। हालांकि, पुलिस ने सभी को वहां से खदेड़ दिया।

एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने बताया कि बीएससी नर्सिंग कॉलेज के छात्र राहुल की उसके ससुर ने ही गोली मारकर हत्या कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। राहुल के ससुर का इलाज डीएमसीएच में कराया जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

See also  दरभंगा राजघराने की अंतिम महारानी का निधन,महाराजा कामेश्वर सिंह की तीसरी पत्नी थीं कामसुंदरी देवी

बच्चे से बुजुर्ग तक सभी रात में जाते थे ‘स्कूल’, गजब थी शिबू सोरेन की वह पहल

झारखंड में राजा रघुवंशी जैसा हत्याकांड, ब्वॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए लड़की ने पति को मार डाला

झारखंड में एनकाउंटर! पुलिस ने 15 लाख के इनामी PLFI कमांडर को मार गिराया

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now