अनंत सिंह को चुनौती देने वाले मोनू सिंह को STF ने दबोचा, मोकामा पचमहला गोलीकांड में हुई गिरफ्तारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 9, 2025

अनंत सिंह को चुनौती देने वाले मोनू सिंह को STF ने दबोचा, मोकामा पचमहला गोलीकांड में हुई गिरफ्तारी

पटनाः पूर्व विधायक और बाहुबली अनंत सिंह को चुनौती देने वाले और बहुचर्चित पचमहला गोलीकांड में फरार चल रहे मोनू सिंह को एसटीएफ ने बरौनी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। अनंत सिंह के जेल से छूटने के दो दिनों के बाद ही सोनू-मोनू गैंग के मोनू सिंह को एसटीएफ ने धर दबोचा है। मोनू सिंह पचमहला गोलीकांड में फरार चल रहा था।

बिहार में ऑपरेशन लगड़ा, एक लाख के इनामी को एनकाउंटर में लगी गोली, 5 बदमाशों को पुलिस ने दबोचा
मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह के जमानत पर जेल से छूटकर आने के बाद मोनू सिंह की गिरफ्तारी हुई है। पिछले महीने ही मोनू सिंह के भाई सोनू सिंह को जमानत मिली थी और वो जेल से छूटकर बाहर आया था। लेकिन पचमहला गोलीकांड में मोनू सिंह फरार चल रहा था जिसे एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। अनंत सिंह ने इस बार मोकामा से विधानसभा चुनाव जेडीयू के टिकट पर लड़ने का एलान किया है।

See also  बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

DSP संजीव कुमार ने काली कमाई से बनाई अकूत संपत्ति, पत्नी के नाम 10 ट्रक, 6 कीमती प्लॉट
बता दें कि इसी साल जनवरी महीने में सोनू मोनू गैंग व अनंत सिंह समर्थकों के बीच गोलीबारी हुई थी। घटना के बाद अनंत सिंह, सोनू की गिरफ्तारी हुई थी लेकिन मोनू सिंह फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा था लेकिन आज वह एसटीएफ के हत्थे आखिरकार चढ़ गया। एसटीएफ ने मोनू सिंह को बरौनी रेलवे स्टेशन से दबोचा है। मोनू सिंह की अरेस्टिंग से मोकामा में भी हड़कंप मच गया है।
गौरतलब है कि मोकामा के जलालपुर नौरंगा गांव में सोनू-मोनू गिरोह और बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह समर्थकों के बीच करीब 6 महीने पहले गोलीबारी की घटना हुई थी। जिसके बाद मोकामा गैंगवार मामले में बिहार के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह बाढ़ कोर्ट में सरेंडर किया था, जिसके बाद उन्हें पटना के बेऊर जेल में रखा गया था।

See also  बिहार में हर 15 दिनों में होगी भूमि सर्वे की समीक्षा,डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने मॉनिटरिंग सेल का किया गठन

Tejashwi Yadav के एक वोटर कार्ड को पटना SDO ने बताया फर्जी, कहा-ये अपराध है,16 अगस्त तक करें जमा
दरअसल मोकामा के नौरंगा जलालपुर में लेनदेन के मामले में सोनू मोनू परिवार ने मुकेश सिंह नाम के एक शख्स के घर में ताला लगा दिया था। इसी विवाद को सुलझाने के लिए अनंत सिंह नौरंगा जलालपुर गांव पहुंचे थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक इसी दौरान 100 राउंड के करीब फायरिंग हुई। अनंत सिंह और सोनू मोनू के बीच पुरानी अदावत है। सोनू मोनू का मोकामा और लखीसराय इलाके में अच्छा प्रभाव है। बताया जाता है कि सोनू मोनू परिवार का सदस्य नौरंगा जलालपुर पंचायत से चुनाव (पंचायत चुनाव) लड़ना चाहता था। लेकिन कुख्यात अपराधी गुड्डू सिंह के कारण अनंत सिंह ने ऐसा होने नहीं दिया।

निशिकांत दुबे उनके बेटे कनिष्ककांत और मनोज तिवारी के खिलाफ FIR, पाबंदी के बावजूद बाबा बैद्यनाथ मंदिर में VVIP दर्शन करने का मामला
बता दें कि तीन दिन पहले ही कोर्ट से जमानत मिलने के बाद अनंत सिंह बेऊर जेल से बाहर आ गये। उनके समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जबसे वो आवास पर पहुंचे हैं तब से मीडिया कर्मियों का जमावड़ा देखने को मिल रहा है। अनंत सिंह भी मीडिया को बेबाक इंटरव्यू दे रहे हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। जेल से निकलने के बाद अनंत सिंह अपने काफिले के साथ मोकामा भी गये थे। जहां मोकामा की जनता ने उनका जोरदार स्वागत किया।

See also  JPSC परीक्षा या मजाकः कही खुलेआम मोबाइल से भरी जा रही है OMR सीट,तो कही पेपर लीक को लेकर हुआ हंगामा, बाबूलाल ने सरकार को घेरा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now