सूर्या हांसदा एनकाउंटर केस में ST आयोग ने राज्य सरकार को भेजा नोटिस, बीजेपी ने की थी मांग, आशा लकड़ा हैं अध्यक्ष

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 18, 2025

surya hansada st case

रांचीः राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) ने आदिवासी नेता स्व. सुर्या हांसदा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में गंभीर रुख अपनाते हुए झारखंड सरकार को नोटिस जारी किया है।

आयोग ने झारखंड के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, गोड्डा के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने तथा आवश्यक कार्यवाही की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।

राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने 16 अगस्त 2025 को आयोग को आवेदन देकर यह मुद्दा उठाया था। उन्होंने सूर्या हांसदा की मौत की परिस्थितियों पर संदेह जताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की थी।

आयोग ने संविधान के अनुच्छेद 338क के तहत प्राप्त शक्तियों का उपयोग करते हुए यह नोटिस जारी किया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समयसीमा में जवाब नहीं दिया जाता है, तो वह इस मामले में दीवानी न्यायालय जैसी शक्तियों का प्रयोग कर सकता है।

See also  ओवरलोड ऑटो पलटने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत, ऑटो पर 16 लोग थे सवार

झारखंड में नये शिक्षा मंत्री को लेकर हो गया फैसला, रामदास सोरेन के विभाग की इन्हे मिली जिम्मेदारी

सूर्या नारायण हांसदा एनकाउंटर की CID करेगी जांच, चार बार लड़ चुके थे विधानसभा का चुनाव

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now