- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

स्पाइसजेट फ्लाइट की खिड़की का फ्रेम हवा में उखड़ा, गोवा से जा रही थी पुणे; वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 3, 2025

Spice_Jet_Flight_Photo

गोवा से पुणे के लिए उड़ान भरने वाले स्पाइसजेट के विमान की खिड़की का फ्रेम हवा में उखड़ गया, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। एयरलाइंस की तरफ से यह जानकारी दी गई। एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि अगले (पुणे) हवाई अड्डे पर विमान के उतरने के बाद मानक रखरखाव प्रक्रियाओं के अनुसार फ्रेम को ठीक कर दिया गया। स्पाइसजेट की तरफ से अन्य विवरण साझा नहीं किए गए।

एयरलाइन ने एक बयान में कहा, ”क्यू400 विमान में से एक की ‘कॉस्मेटिक’ (आंतरिक) खिड़की का फ्रेम उड़ान के दौरान ढीला हो गया और उखड़ गया।” स्पाइसजेट ने यह भी कहा कि पूरी उड़ान के दौरान केबिन में दबाव सामान्य रहा और यात्रियों की सुरक्षा पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा। उसने कहा कि जो हिस्सा उखड़ गया था, वह एक गैर-संरचनात्मक घटक था, जिसे छाया के उद्देश्य से खिड़की पर लगाया गया था और इससे किसी भी तरह से विमान की सुरक्षा से समझौता नहीं हुआ।

See also  'हुस्न तेरा तौबा-तौबा' गाने पर जमकर थिरके अमेरिकी राजदूत गार्सेटी, वायरल हो रहा VIDEO

15 साल से फूफा के प्यार में थी महिला… शादी के 45 दिन बाद ही करा दिया पति का कत्ल

स्पाइसजेट ने कहा, ”क्यू400 विमान में बहुस्तरीय खिड़कियां लगी हैं, जिनमें मजबूत, दबाव सहने वाला बाहरी शीशा भी शामिल है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि यात्रियों की सुरक्षा को कभी खतरा न हो, यहां तक ​​कि सतही या कॉस्मेटिक घटक के ढीले होने की अप्रत्याशित घटना में भी।” विमान की उड़ान योग्यता पर सवाल उठाते हुए एक यात्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर विमान की उखड़ी हुई खिड़की का वीडियो पोस्ट किया।

यात्री ने पोस्ट में विमानन सुरक्षा नियामक डीजीसीए को टैग करते हुए कहा, ”आज स्पाइसजेट (उड़ान) गोवा से पुणे जा रही है। विमान का पूरा आंतरिक खिड़की ढांचा बीच उड़ान में ही गिर गया। अब इस विमान को जयपुर के लिए उड़ान भरनी है। आश्चर्य है कि क्या यह उड़ान के योग्य है ?”

See also  बिहार में नियोजित शिक्षकों को मिला राज्यकर्मी का दर्जा, नये साल के मौके पर नीतीश कैबिनेट ने दिया तोहफा

बिहार में ‘वोटबंदी’ कर रहा EC, कट जाएंगे 2 करोड़ मतदाताओं के नाम; चुनाव आयोग पर भड़का विपक्ष

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now