लोहरदगा में रफ्तार का कहर, दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में 2 की मौत, दो युवक घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 3, 2025

लोहरदगा में रफ्तार का कहर, दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में 2 की मौत, दो युवक घायल

लोहरदगाः जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई है। वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल युवकों में से एक को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक घायल का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि लोहरदगा शहरी क्षेत्र के पतराटोली निवासी स्वर्गीय राजकुमार उरांव के पुत्र विकास उरांव मौत हो गई है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से विकास को तत्काल लोहरदगा सदर अस्पताल लाया गया था। जहां पर चिकित्सकों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। विकास अपने घर से स्कूटी से मोटरसाइकिल मैकेनिक जुरिया निवासी सुल्तान अंसारी के साथ बाजार निकला था। तभी लोहरदगा-रांची मुख्य पथ में पतराटोली के समीप एक टेंपो ने विकास की स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे विकास और सुल्तान गंभीर रुप से घायल हो गए। विकास को सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। वहीं सुल्तान को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। सदर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक रत्नेश मोहन ठाकुर का कहना है कि दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

See also  नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, लोहरदगा पुलिस ने पीड़ित को किया बरामद

WhatsApp Image 2025 05 03 at 21.09.10 8103018d

लोहरदगा में लगे शिविर का हाईकोर्ट की जस्टिस अनुभा रावत चौधरी ने किया शुभारंभ, जिले को मिला न्याय भवन, मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं

वहीं दूसरी दुर्घटना लोहरदगा-पेशरार मुख्य पथ में पेशरार थाना क्षेत्र के जोड़ा अंबा के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर युवक का इलाज किया जा रहा है। बताया जाता है कि नीचे बगडू निवासी बुधराम गोप का पुत्र 24 वर्षीय रोहन गोप और स्वर्गीय राजेश लोहरा का पुत्र 21 वर्षीय ऋषभ राज लोहरा पेशरार बाजार से मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। तभी रोहन ने अनियंत्रित हो कर अपनी मोटरसाइकिल काे जोड़ा अंबा के समीप एक अज्ञात वाहन में टक्कर मार दी। घटना में रोहन गोप की मौत हो गई। वहीं दुर्घटना में ऋषभ राज लोहरा घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर युवक का इलाज किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

See also  लोहरदगा में भीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now