- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

अपराध समीक्षा बैठक में एसपी सख्त, कहा– कार्रवाई में देरी नहीं होगी बर्दाश्त

लोहरदगा। नव वर्ष 2026 के मद्देनज़र जिले में विधि-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने बुधवार को पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। एसपी ने निर्देश दिया कि जिले में नए साल का स्वागत शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में हो।

उन्होंने सभी पिकनिक स्थलों और पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने, निरंतर गश्ती कराने और किसी भी आपराधिक या दुर्घटना की आशंका को गंभीरता से लेने का निर्देश दिया। एसपी ने सघन वाहन जांच अभियान चलाकर यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा। शराब पीकर वाहन चलाने, बिना हेलमेट और ओवरलोडिंग पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही आम नागरिकों से भी नए साल को शांति और सुरक्षा के साथ मनाने की अपील की गई।

See also  हेमंत सरकार देगी झारखंड में जनरल वर्ग के छात्रों को तोहफा, बढ़कर मिलेगी स्कॉलरशिप

WhatsApp Image 2025 12 10 at 16.37.26

एसपी रिजवी ने साफ शब्दों में कहा कि संगीन अपराधों में पुलिसिया कार्रवाई में किसी प्रकार की ढिलाई या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपराधियों पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। बैठक में जिलेभर के थानों में दर्ज मामलों, लंबित कांडों, वारंट, कुर्की-जब्ती और गिरफ्तारी की विस्तृत समीक्षा की गई।

जुआ, शराब व असामाजिक गतिविधियों पर विशेष अभियान

एसपी ने जुआ, अवैध शराब और अन्य असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन को लेकर सभी थाना प्रभारियों को समयबद्ध कार्रवाई के आदेश दिए गए। उन्होंने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने के लिए जांच में गुणवत्ता और गति दोनों जरूरी हैं।

अनुशासन और जवाबदेही पर जोर

एसपी ने कहा कि पुलिस बल में अनुशासन और जवाबदेही सर्वोपरि है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी हर स्तर पर तय की जाएगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जिले को अपराधमुक्त बनाने का आह्वान किया।

See also  मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने किया मतदान, झारखंड के आदिवासी इलाकों में अच्छी वोटिंग; मौसम मेहरबान

उग्रवाद उन्मूलन पर भी समीक्षा

बैठक में अपराध नियंत्रण के साथ उग्रवाद उन्मूलन की दिशा में हो रही कार्रवाई की भी समीक्षा की गई। एसपी ने नक्सल गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने, खुफिया तंत्र को मजबूत करने और संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बढ़ाने का निर्देश दिया।

अपराधियों पर सख्ती, जनता से मित्रवत व्यवहार

एसपी ने अपराधियों के प्रति सख्त और आम जनता के प्रति मित्रवत, संवेदनशील व सहयोगात्मक व्यवहार अपनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।

बेहतर कार्य करने वालों की सराहना

बैठक के दौरान एसपी ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले थानों और पुलिस अधिकारियों की सराहना की, जबकि कमजोर प्रदर्शन वाले थानों को सुधार के लिए स्पष्ट निर्देश दिए गए।

महिला उत्पीड़न व वारंट निष्पादन पर विशेष सख्ती

महिला उत्पीड़न, हत्या, चोरी और गृहभेदन जैसे गंभीर मामलों की विशेष समीक्षा की गई। एसपी ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और लंबित वारंटों के निष्पादन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। महिला उत्पीड़न व एससी-एसटी अधिनियम से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई कर समय पर आरोप पत्र न्यायालय में समर्पित करने को कहा गया, ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके।

See also  बिहार में डिप्टी चीफ इंजीनियर सहित 4 को CBI ने किया गिरफ्तार, 99 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए

बैठक में एसडीपीओ वेदांत शंकर, डीएसपी समीर तिर्की, पुलिस विधि सलाहकार विवेक कुमार सहित जिले के सभी थाना व ओपी प्रभारी और अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now