बिहार में महिला होमगार्ड को बंधक बना दुष्कर्म, छोटी बहन के साथ भी छेड़खानी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 12, 2026

बिहार में महिला होमगार्ड को बंधक बना दुष्कर्म, छोटी बहन के साथ भी छेड़खानी

डेस्कः बिहार के हाजीपुर में महिला सिपाही (गृह रक्षा वाहिनी की सिपाही) को पहले अगवा किया गया। फिर बंधक बना कर उनके साथ दुष्कर्म किया गया। महिला सिपाही की छोटी बहन से भी आरोपी ने हैवानियत की और रेप करने का प्रयास किया। इस संबंध में पीड़िता की मां ने थाने को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उनकी दोनों पुत्री बेलवर हाट से सामान खरीद कर अपने लौट रही थी।
इसी दौरान रास्ते से दोनों का अपहरण कर उनकी बड़ी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया गया। वहीं, छोटी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ करते हुए जबरदस्ती करने की कोशिश की गई।जब दोनों पुत्रियों के घर आने में विलंब हुआ तो वह उनकी खोजबीन करने निकली तो पता चला कि सुबोध पासवान उसकी दोनों पुत्रियों का अपहरण कर अपने घर में रखे हुए है।
पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
इसकी सूचना के बाद उन्होंने गोरौल पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही अवर निरीक्षक अजय कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचकर उनके दोनों पुत्रियों को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त कराया।दोनों को अर्द्ध मूर्छित अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में भर्ती कराया। जहां से दोनों को सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया है। आरोपितों के पुलिस बलों के साथ धक्का-मुक्की करने की बातें भी सामने आई है।इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। छानबीन की जा रही है। उसके बाद इस घटना की प्राथमिकी की जाएगी।

See also  Dhanbad: अनुपमा सिंह का बढ़ रहा है क्रेज, मुखर और महिला प्रत्याशी होने से विरोधी खेमे में चिंता
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now