सोनम वांगचुक गिरफ्तार, लेह हिंसा के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत केंद्र ने की बड़ी कार्रवाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 26, 2025

सोनम वांगचुक गिरफ्तार, लेह हिंसा के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत केंद्र ने की बड़ी कार्रवाई

डेस्कः लद्दाख के सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। लेह में हुई हिंसा के बाद केंद्र सरकार ने अपने तेवर सख्त करते हुए सोनम वांगचुक के खिलाफ पिछले दो दिनों में दो बड़े एक्शन लिये है। गुरुवार को उनके एनजीओ का लाइसेंस रद्द किया गया और शुक्रवार को उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

सोनम वांगचुक पर लेह हिंसा को लेकर बड़ा एक्शन, केंद्र सरकार ने NGO का विदेश से फंडिंग लेने वाला लाइसेंस कैंसिल
वांगचुक की गिरफ्तारी लेह हिंसा मामले में की गई है।इससे पहले केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में कल गुरुवार को लगातार तनावपूर्ण शांति बनी रही। इस बीच पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने लेह शहर में सख्ती से कर्फ्यू लागू किया। 2 दिन पहले पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान अचानक से हिंसा भड़क उठी थी। इस हिंसा में 4 लोगों की जान चली गई जबकि 90 अन्य घायल हो गए थे।

See also  गर्वनर के हाथों डिग्री लेने कर दिया इनकार, पीएचडी स्टूडेंट ने बताई बड़ी वजह...

सोनम वांगचुक के समर्थन में चल रहा प्रदर्शन हुआ हिंसक, लेह-लद्दाख में आंदोलनकारियों ने BJP दफ्तर को फूंका
राज्य की मांग को लेकर भड़क गई थी हिंसा
लेह एपेक्स बॉडी (LAB) की ओर से लद्दाख के लिए छठी अनुसूची के विस्तार और राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर 2 दिन पहले बुधवार को बुलाए गए बंद के दौरान भड़की हिंसा के सिलसिले में करीब 50 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। कार्रवाई पर पुलिस अधिकारी ने बताया,’कर्फ्यू वाले इलाकों में स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। कहीं से भी किसी घटना की सूचना नहीं है।’इस बीच लेह के जिला मजिस्ट्रेट रोमिल सिंह डोनक ने कल गुरुवार को शुक्रवार से अगले 2 दिन के लिए सभी सरकारी और निजी स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शिक्षण संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया।इस दौन आंगनवाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।

रांची के दुर्गा पंडाल की थीम इटली के वेटिकन सिटी पर, चर्च के तर्ज पर दुर्गा पंडाल की झांकी को लेकर विवाद, VHP ने जताई आपत्ति
हिंसा के बाद वांगचुक को खत्म करनी पड़ी भूख हड़ताल
लेह में हिंसा बढ़ने के कारण सोनम वांगचुक को अपनी पखवाड़े भर से चल रही भूख हड़ताल को बीच में ही छोड़ना पड़ा। भूख हड़ताल के दौरान उन्होंने इस हिंसा की निंदा भी की थी। उन्होंने हिंसा की आलोचना करते हुए कहा, “यह लद्दाख के लिए सबसे दुखद दिन है। पिछले पांच सालों से हम जिस रास्ते पर चल रहे थे, वह शांतिपूर्ण था।”

See also  सोनम वांगचुक पर लेह हिंसा को लेकर बड़ा एक्शन, केंद्र सरकार ने NGO का विदेश से फंडिंग लेने वाला लाइसेंस कैंसिल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now