स्मृति ईरानी के समर्थन में उतरे राहुल गांधी, बोले-‘अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल सही नहीं’,बंगला खाली करने के बाद हो रही थी सोशल मीडिया पर ट्रोल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 12, 2024

दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दिल्ली के लुटियंस जोन में स्थित सरकारी बंगला को खाली कर दिया इसके बाद उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर लगातार हमले होते रहे उन्हे ट्रोल किया जा रहा है। उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की जा रही है। इसी बीच स्मृति ईरानी के बचाव में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी उतर आये है।

GSRz1ySaUAAQUx6 25 जून ‘संविधान हत्या दिवस’ घोषित, केद्र सरकार ने किया एलान, गृहमंत्री ने पोस्ट कर दी जानकारी, इसी दिन लगा था आपातकाल
2019 के लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी के हाथों हार के बाद स्मृति ईरानी लगातार राहुल गांधी पर हमलावर रही लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हे कांग्रेस उम्मीदवार के हाथों हार का सामन करना पड़ा। संसद के किसी भी सदन का सदस्य नहीं होने की वजह से 3 कृष्णन मार्ग स्थित बंगला खाली करना पड़ा। इसके बाद सोशल मीडिया पर लगातार स्मृति ईरानी के खिलाफ कई तरह की टिप्पणियां की जा रही है। इसके बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने स्मृति ईरानी का बचाव करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि हार जीत एक जीवन का हिस्सा है और ये लगा रहता है. मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे स्मृति ईरानी जी या किसी अन्य नेता के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने और बुरा व्यवहार करने से बचें,उन्होंने आगे कहा कि लोगों को नीचा दिखाना और अपमान करना कमजोरी की निशानी है, ताकत की नहीं।

See also  झारखंड का राज्यपाल बनने पर संतोष गंगवार को बधाई देने वालों का लगा तांता, राज्य की जनता के नाम दिया संदेश
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now