- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

सिमडेगा में वज्रपात से तीन हॉकी खिलाड़ियों की मौत, पांच अन्य गंभीर रूप से घायल

सिमडेगा में वज्रपात से तीन हॉकी खिलाड़ियों की मौत, पांच अन्य गंभीर रूप से घायल

सिमडेगा: कोलेबिरा थाना क्षेत्र के टूटिकेल में एक दर्दनाक हादसा बुधवार को हुआ। जिसमें तीन हॉकी खिलाड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ पांच अन्य लोग गंभीर रूप से वज्रपात से झुलस गए है।

पारा शिक्षकों को मिल रही है बस तारीख पर तारीख, शिक्षा मंत्री के साथ फिर बैठक रही बेनतीजा
बताया जा रहा है कि टूटीकेल पंचायत के झपला में हॉकी प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए खिलाड़ी एक जगह तैयार होने के लिए जा रहे थे। इसी क्रम में तेज बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए सभी एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान अचानक तेज बारिश हुआ और आकाशी बिजली उसी पेड़ के पास गिरी,जिस पेड़ के नीचे सभी खिलाड़ी खड़े थे। वज्रपात की चपेट में आने से सेनंन डांग, निर्मल होरो और अनीस नामक खिलाड़ी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके साथ खड़े क्लेमेंट बागे,जैलेश बागे,सलीम बागे,पतरस बागे और पतिराम बागे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मेडिकल टीम और पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पहुंची और घायलों को कोलेबिरा अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने तीनों मृतकों के शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस पूरे मामले में अग्रसर कार्रवाई कर रही है। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद कोलेबिरा सीओ अनूप कच्छप,जिला परिषद अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग,प्रखंड प्रमुख दुतमी हेमरोम, कोलेबिरा विधायक के प्रखंड प्रतिनिधि,कांग्रेस प्रखंड कमिटी के लोग कोलेबिरा अस्पताल पहुंचकर सभी घायलों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की बात कही है।

See also  Video: चतरा में भारी बारिश का कहर: पति-पत्नी बहे, 5 हजार मुर्गियां मरीं...लोग ने कहा पूरी जिंदगी ऐसी बारिश नहीं देखी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now