- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

अलग झारखंड राज्य जेएमएम की वजह से नहीं, कांग्रेस ने जयपाल सिंह, शिबू सोरेन को दिया पैसा, मगर राज्य नहीं, वाजपेयी ने बनाया झारखंड-बाबूलाल मरांडी

बाबूलाल मरांडी

रांचीः बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को जेएमएम के दावे को खारिज करते हुए कहा कि झारखंड जेएमएम की लड़ाई की वजह से नहीं बल्कि अटल बिहार वाजपेयी की वजह से बना । यही नहीं बाबूलाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की सरकार ने जयपाल सिंह को भी अपनी पार्टी में मिला लिया। पैसे दिया, लेकिन झारखंड राज्य नहीं दिया।

लोहरदगा लोकसभा के लिए मांडर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड में झामुमो, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल की सरकार है। ये सभी दल झारखंड विरोधी हैं। विकास विरोधी हैं। देश आजाद होने के बाद से ही झारखंड अलग राज्य की लड़ाई चल रही थी। जयपाल सिंह पहले लड़ रहे थे। कांग्रेस की सरकार ने जयपाल सिंह को भी अपनी पार्टी में मिला लिया। पैसे दिया, लेकिन झारखंड राज्य नहीं दिया। बाद में शिबू सोरेन को भी सरकार बचाने के लिए पैसा दिया और जब सीबीआई की जांच हुई तो तिहाड़ जेल भेज दिया। कांग्रेस पार्टी ने कभी झारखंड के लोगों का सम्मान नहीं किया। अगर कांग्रेस चाहती तो बहुत पहले झारखंड अलग राज्य बन गया होता है। झारखंड अलग राज्य बना है तो यह एनडीए की देन है। अटल बिहारी वाजपेई के सत्ता में आने के बाद झारखंड अलग राज्य बना।

See also  Hemant Soren को मिलेगी जमानत या रहना होगा जेल में, High Court का फैसला आज

WhatsApp Image 2024 04 27 at 18.46.14 2

बाबूलाल मांडर स्थित सोसई आश्रम में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विकास के लिए काम कर रहे हैं। इन 10 वर्षों में उन्होंने जो काम किया, यह सब के सामने है। चाहे गांव के लोग हो, चाहे महिला हो, चाहे गरीब हो, चाहे मजदूर हो, चाहे नौजवान हो। सभी वर्ग के लिए उन्होंने काम किया। किसी भी वर्ग को नहीं छोड़ा। सबके विकास के लिए काम किया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास। यह सिर्फ नारा नहीं है। उन्होंने ऐसा करके दिखाया है।

WhatsApp Image 2024 04 27 at 18.46.13 2

लोहरदगा में तेरह मई को वोटिंग होगी । कांग्रेस से सुखदेव भगत और बीजेपी की ओर से समीर उरांव प्रत्याशी हैं।

JMM के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शिबू, हेमंत, चंपाई, कल्पना के अलावा निर्दलीय उम्मीदवार चमरा लिंडा का नाम

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now