सिमडेगा में महिलाओं के फुटबॉल प्रतियोगिता का उपायुक्त अजय कुमार सिंह ने किया उद्घाटन

सिमडेगा : जिला प्रशासन द्वारा स्वीप कार्यक्रम के तहत अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में महिलाओं के लिए फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के 10 प्रखंडों की महिला टीम शामिल हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन डीसी अजय कुमार सिंह ने किया। इस प्रतियोगिता में महिलाओं ने फुटबॉल के खेल में अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। मौके पर डीसी ने कहा कि लोक सभा चुनाव की घोषणा होने से पहले अहर्ता पूरी करने वाले सभी लोगों का मतदाता पहचान पत्र बनाना और चुनाव में 80 प्रतिशत तक वोटिंग कराना प्रशासन का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि जिले में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं की संख्या है। महिलाओं के लिए प्रतियोगिता का आयोजन का उद्देश्य है कि महिलाएं इस अभियान को सफल बनाने में मदद करेंगी।

See also  राहुल गांधी सरना धर्म कोड और जमीन समस्या को लेकर सीएम चंपई सोरेन से करेंगे बात, बिरसा मुंडा के परिवार से मिले राहुल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now