झारखंड के सिमडेगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बस की टक्कर में एक की मौत 6 से ज्यादा घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 27, 2025

झारखंड के सिमडेगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बस की टक्कर में एक की मौत 6 से ज्यादा घायल

सिमडेगा: कोलेबिरा-सिमडेगा रोड में सरईपानी के समीप रविवार को ट्रक एवं बस में भीषण टक्कर हुई। जिससे खलासी रोशन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बस के चालक समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। बताया गया कि सिमडेगा से रांची जा रही मूनलाइट नामक बस एक ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

पलामू के पिपराटांड थाना प्रभारी निलंबित, अफीम तस्करी में संलिप्तता के आरोप में SP रीष्मा रमेशन ने की कार्रवाई
मृत खलासी की पहचान किनकेल करंगागुडी निवासी रोशन मिंज के रूप में हुई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचकर पुल‍िस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के ल‍िए भेज दिया है। घायलों में चालक अनूप सहित बस का कंडक्टर सुरजीत सिंह, यात्री क्रिस्टीना बा, इशिका डुंगडुंग, कार्नेलियुस डुंगडुंग, रूक्मणि कुमारी सहित एक बच्ची घायल है। दुर्घटना से आवागमन भी बाध‍ित हो गया, दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे सिमडेगा और कोलेबिरा पुलिस ने खुलाया। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। थाना प्रभारी रोहित कुमार रजक ने बताया कि हादसे में एक की मौत हुई है।घायलों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है

See also  मोतिहारी में अवैध नर्सिंग होम के खिलाफ चला प्रशासन का डंडा, आदर्श सेवा सदन को किया गया सील, बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा था अस्पताल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now