सिमडेगा जेल में ATS की छापेमारी, गैंगस्टर अमन साहू के गुर्गे के पास से स्मार्टफोन किया बरामद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 9, 2024

सिमडेगा जेल में छापेमारी, गैंगस्टर अमन साहू के गुर्गे के पास से स्मार्टफोन किया बरामद

सिमडेगा: एटीएस की टीम ने सिमडेगा जेल में छापेमारी की। इस दौरान गैंगस्टर अमन साहू के गुर्गे आकाश राय उफ मोनू के पास से मोबाइल और सिम बरामद किया गया है।

विधायक अंबा प्रसाद महिलाओं के साथ खेत में उतरी, करने लगी धान रोपाई
गिैंगस्टर अमन साहू गैंग का सदस्य आकाश सिमडेगा जेल में बैठकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था। आठ सदस्यीय एटीएस की टीम ने एसडीओ, डीसीएलआर, एसडीपीओ की मौजूदगी में जेल के कोने कोने को खंगाला और आकाश के पास से स्मार्ट फोन बरामद किया। एटीएस की टीम के पहुंचने की सूचना के बाद आकाश ने मोबाइल और सिम को छुपा दिया था लेकिन एटीएस की टीम ने इसे बरामद कर लिया।

Lohardaga के भंडरा थाना प्रभारी से मारपीट, चट्टी साप्ताहिक बाजार में जवान से राइफल छीनने की कोशिश, पुलिस की तैयारियों पर भी उठे सवाल
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जेल से जो मोबाइल बरामद हुआ है उसी के माध्यम से आकाश राय अपने बॉस गैंगस्टर अमन साव और कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई से संपर्क करता था। आकाश राय के कहने पर ही गरबा और छत्तीसगढ़ में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था।

See also  RSS प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे देवघर,108 स्वयंसेवकों के साथ करेंगे संवाद
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now