डेस्कः बिहार के जमुई विधानसभा सीट से BJP प्रत्याशी और विधायक श्रेयसी सिंह को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली है।फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उनकी छवि खराब करने, आपत्तिजनक पोस्ट डालने और उनकी फोटो का दुरुपयोग कर गरिमा को ठेस पहुंचाने की कोशिश की गई है।
पवन सिंह की पत्नी और निर्दलीय उम्मीदवार ज्योति सिंह पर FIR, 10 नवंबर की रात विक्रमगंज के होटल में हुआ था बवाल
इस मामले में श्रेयसी सिंह के निजी सहायक मिल्टन सिंह ने साइबर डीएसपी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में तीन फेसबुक और इंस्टाग्राम हैंडल का नाम भी स्पष्ट रूप से बताया गया है, जिनसे यह आपत्तिजनक गतिविधियां की गई है।मिल्टन सिंह ने बताया कि कुछ अराजक तत्वों ने इंटरनेट मीडिया पर श्रेयसी सिंह के नाम और तस्वीर का इस्तेमाल कर फर्जी अकाउंट बनाए हैं। इन अकाउंट्स से भ्रामक और अभद्र सामग्री शेयर की जा रही है, जिससे जनता में गलत संदेश जा रहा है। साथ ही उन्हें राजनीतिक और व्यक्तिगत रूप से बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।
सासाराम में मतगणना केंद्र पर देर रात ट्रक घुसने पर बवाल, RJD प्रत्याशी वोट चोरी का आरोप लगाकर धरने पर बैठे
उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकत न सिर्फ साइबर अपराध की श्रेणी में आता है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी हमला है। इस घटना के बाद भाजपा समर्थकों और स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों ने दोषियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की है।उधर, साइबर डीएसपी ने आवेदन प्राप्त होने की पुष्टि की है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस तकनीकी जांच के आधार पर संबंधित इंटरनेट मीडिया हैंडल के संचालकों की पहचान करने में जुटी है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की धमकी और छवि खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




